IND W vs PAK W: महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम के अभियान का शुरुआत खराब रही। टीम इंडिया को पहला मैच बुरी तरह गंवाना पड़ा था। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि भारतीय टीम दूसरे मैच में एक बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है।
दूसरे मैच में हो सकता है बदलाव
भारतीय टीम अपना दूसरा मैच 6 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। सेमीफाइनल के लिहाज से भारत को ये मैच जीतना काफी अहम है। ऐसे में हरमनप्रीत कौन अपनी बल्लेबाजी लाइनअप में एक गेंदबाज का पत्ता काट कर एक बल्लेबाज को शामिल कर सकती हैं। ऐसे में श्रेयंका पाटिल की जगह यास्तिका भाटिया को मौका मिलने की उम्मीद है। पाटिल का पहले मैच में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने एक भी विकेट नहीं झटके थे। भाटिया वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से भाग लेती हैं, जबकि श्रेयंका पाटिल आरसीबी की ओर से हिस्सा लेती हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका था। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 15 रन बनाए थे। उनके अलावा टीम के अन्य स्टार बल्लेबाज भी फ्लॉप हुए थे। भारतीय टीम 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 102 रनों पर ही सिमट गई थी।
यास्तीका भाटिया ने अब तक भारत के लिए 3 टेस्ट मैच में 98 रन बनाए हैं, जबकि 25 वनडे मैच में 23 वर्षीय खिलाड़ी ने 582 रन बनाए हैं। वहीं 19 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 214 रन बनाए हैं।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर) यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, आशा शोभना, रेणुका सिंह।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फ़िरोज़ा, सिदरा अमीन, ओमैमा सोहेल, निदा डार, तुबा हसन, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज़, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।