The Great Khali का WWE के सबसे भारी रेसलर से हुआ रीयूनियन, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर!

WWE में द ग्रेट खली और बिग शो ने जबरदस्त काम किया. इनके बीच तगड़ी राइवलरी भी रही. हाल ही में दोनों दिग्गजों का रीयूनियन देखने को मिला है. इनकी मुलाकात देखकर फैंस खुश हो गए. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

WWE

द ग्रेट खली ने पोस्ट किया वीडियो

The Great Khali and Big Show: WWE में द ग्रेट खली और बिग शो का बहुत बड़ा नाम रहा. दोनों ने अपनी ताकत से विरोधियों को पस्त किया. बिग शो WWE के सबसे भारी-भरकम रेसलर्स में से एक रहे हैं. वहीं खली ने अपनी हाइट से जलवा बिखेरा. इन दोनों की राइवलरी भी रही थी. दोनों के बीच तगड़े मुकाबले भी हुए, जिन्हें फैंस आज भी याद करते हैं. खैर इस बार फैंस को एक खास पल देखने को मिला है. दोनों दिग्गजों को रीयूनियन एक शो में हुआ. खली ने इंस्टाग्राम पर धमाकेदार वीडियो पोस्ट किया.

विज्ञापन

एक साथ नज़र आए WWE दिग्गज द ग्रेट खली और बिग शो

द ग्रेट खली का 2006 से 2014 तक WWE में करियर शानदार रहा. अंडरटेकर, जॉन सीना और बिग शो जैसे दिग्गजों को साथ उनकी राइवलरी रही. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था. खली इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहते हैं. हाल ही में Niagara Falls Comic Con इवेंट का आयोजन कनाडा में हुआ, जिसमें दुनिया के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी ने शिरकत की. खली और बिग शो का रीयूनियन वहीं पर हुआ. दोनों एक-दूसरे से मिलकर बहुत खुश हुए. दिग्गजों ने साथ में धमाकेदार तस्वीर भी ली. दोनों ने आपस में कुछ बातें भी कीं. खली के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

द ग्रेट खली और बिग शो की रही राइवलरी

2008 में द ग्रेट खली और बिग शो की तगड़ी राइवलरी रही थी. Backlash में दोनों ने शानदार मैच दिया था. खली और बिग शो ने फैंस को शानदार मैच दिया. दोनों ने रिंग में खूब हदें पार कीं. अंत में बिग शो ने खली को चोकस्लैम लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की. खली और बिग शो के इस मुकाबले को आज भी याद किया जाता है. बिग शो कुछ सालों से AEW में काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ