संजू या अभिषेक, Vaibhav Sooryavanshi की एंट्री से किसका कटेगा ओपनिंग से पत्ता? सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो गई है. लेकिन टीम में वैभव के आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि उन्हें ओपनिंग का मौका देने के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसे अपनी जगह छोड़नी होगी? इस पर दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ा सुझाव दिया है.
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको हैरान करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के बेहद करीब हैं. महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट का नया सुपरस्टार बन चुके वैभव को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है. उन्हें आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
इसी के साथ ही वह किसी भी भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि, वैभव की टीम में एंट्री के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि उन्हें ओपनिंग का मौका देने के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसे अपनी जगह छोड़नी होगी. इस मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है और टीम इंडिया के लिए नई ओपनिंग जोड़ी चुनी है.
वैभव सूर्यवंशी को किस पोजीशन पर मिलना चाहिए मौका?
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी के सिलेक्शन के बाद सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में उनकी बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर कहा, "अगर मैं चयनकर्ता होता तो आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को जरूर मौका देता. मैं उन्हें हर हाल में खेलते हुए देखना चाहता हूं. मेरे अनुसार उन्हें ओपनिंग में उतारना चाहिए. इसके लिए संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है."
गवास्कर ने आगे कहा, "आयरलैंड दौरे पर एक मैच में वैभव को संजू सैमसन के साथ और दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए. इससे टीम प्रबंधन को आगे की योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी. इसके बाद इंग्लैंड दौरे को लेकर फैसला लिया जा सकता है."
वैभव के लिए कौन छोड़ेगा ओपनिंग?
गावस्कर का मानना है कि संजू सैमसन के पास मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का अच्छा अनुभव है. ऐसे में भविष्य में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है, जबकि संजू एक बार फिर मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि चयनकर्ताओं को उन्हें टीम इंडिया में मौका देने के लिए मजबूर होना पड़ा. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने IPL में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की. इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा.
इतना ही नहीं, उन्होंने इस सीजन कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. वैभव आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, वहीं एक सीजन में 72 छक्के लगाकर उन्होंने नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया. अब टीम इंडिया में चयन के बाद उनके पास आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का सुनहरा मौका है. अगर वैभव को डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे.
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको हैरान करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के बेहद करीब हैं. महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट का नया सुपरस्टार बन चुके वैभव को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है. उन्हें आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
इसी के साथ ही वह किसी भी भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि, वैभव की टीम में एंट्री के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि उन्हें ओपनिंग का मौका देने के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसे अपनी जगह छोड़नी होगी. इस मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है और टीम इंडिया के लिए नई ओपनिंग जोड़ी चुनी है.
---विज्ञापन---
वैभव सूर्यवंशी को किस पोजीशन पर मिलना चाहिए मौका?
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी के सिलेक्शन के बाद सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में उनकी बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर कहा, “अगर मैं चयनकर्ता होता तो आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को जरूर मौका देता. मैं उन्हें हर हाल में खेलते हुए देखना चाहता हूं. मेरे अनुसार उन्हें ओपनिंग में उतारना चाहिए. इसके लिए संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है.”
गवास्कर ने आगे कहा, “आयरलैंड दौरे पर एक मैच में वैभव को संजू सैमसन के साथ और दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए. इससे टीम प्रबंधन को आगे की योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी. इसके बाद इंग्लैंड दौरे को लेकर फैसला लिया जा सकता है.”
---विज्ञापन---
वैभव के लिए कौन छोड़ेगा ओपनिंग?
गावस्कर का मानना है कि संजू सैमसन के पास मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का अच्छा अनुभव है. ऐसे में भविष्य में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है, जबकि संजू एक बार फिर मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि चयनकर्ताओं को उन्हें टीम इंडिया में मौका देने के लिए मजबूर होना पड़ा. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने IPL में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की. इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा.
---विज्ञापन---
इतना ही नहीं, उन्होंने इस सीजन कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. वैभव आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, वहीं एक सीजन में 72 छक्के लगाकर उन्होंने नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया. अब टीम इंडिया में चयन के बाद उनके पास आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का सुनहरा मौका है. अगर वैभव को डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे.
हिंदी न्यूज़/खेल/संजू या अभिषेक, Vaibhav Sooryavanshi की एंट्री से किसका कटेगा ओपनिंग से पत्ता? सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.