BCCI जानबूझकर शुभमन गिल को भारतीय T20I टीम से कर रही इग्नोर? सामने आया चौंकाने वाला कारण!

Reason Shubman Gill Not Selected T20I Team: IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद शुभमन गिल को भारत की T20I टीम में जगह नहीं मिली है. अब इसके पीछे का चौंकाने वाला कारण सामने आया है. BCCI उन्हें जानबूझकर इस फॉर्मेट से दूर रख रही है.

Shubman Gill Not Selected T20I Team

शुभमन गिल क्यों हो रहे इग्नोर?

Reason Shubman Gill Not Selected T20I Team: शुभमन गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं. हाल ही में IPL 2026 में गिल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था और उन्होंने 732 रन बनाए थे. लग रहा था कि उन्हें भारत की टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में भी चुना जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब शुभमन को इग्नोर किए जाने के पीछे एक चौंकाने वाला कारण सामने आया है. BCCI जानबूझकर अभी गिल को टी20 टीम से दूर रख रही है.

विज्ञापन

शुभमन गिल को क्यों नहीं मिल रही T20I टीम में जगह?

PTI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि BCCI अभी गिल को वनडे और टेस्ट पर फोकस करने देना चाहती है. उनका मानना है कि अधिक कार्यभार गिल के प्रदर्शन पर असर डाल सकता है. इसी वजह से उन्हें टी20 टीम में अभी नहीं चुना जा रहा है. BCCI के एक सोर्स ने कहा, ‘चयनकर्ताओं को इस बात की चिंता है कि शुभमन गिल थके नहीं. गिल को अभी 9 WTC मैचों में भारत की कमान संभालनी है और 2027 के वर्ल्ड कप तक लगभग 35 वनडे मैच खेलने हैं.’

विज्ञापन

BCCI के सूत्र ने आगे कहा, ‘यह बात साफ है कि उनके सामने दो ICC ट्रॉफी हैं. इसके अलावा वो IPL भी खेलेंगे, जहां वो गुजरात टाइटंस की कमान संभालते हैं. 2028 के टी20 इवेंट्स में अभी समय है और गिल के लिए BCCI का फोकस अभी आने वाले टूर्नामेंट्स पर है. अभी के लिए 2027 का वनडे वर्ल्ड कप प्लान में है.’

ये भी पढ़ें:- ‘कोई भी फैसला…’, सूर्या को कप्तानी से हटाने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन आया सामने, तारीफों के बांधे पुल

विज्ञापन

गिल को तीनों फॉर्मेट में मौका देने का प्लान हो चुका है फेल

पिछले साल शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे का कप्तान बनाने के बाद भारत की टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में बतौर उपकप्तान लाया गया था. हालांकि, गिल का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वो एक अर्धशतक भी नहीं जड़ पाए. ऐसा लग रहा था कि गिल अधिक दबाव के कारण थक गए थे. उनकी फॉर्म को देखते हुए उन्हें फिर से टी20 स्क्वाड से बाहर कर दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ