India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस सीरीज में जीत हासिल कर WTC फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी.
भारतीय टीम करीब 9 साल बाद श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. सीरीज का पहला टेस्ट गॉले में खेला जाएगा. मैच से पहले आइए जानते हैं गॉले के मैदान पर कैसा रहा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड?
गॉले में कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत ने गॉले इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर भारत का पहला टेस्ट मुकाबला 14 अगस्त 2001 को खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी. यहां की स्पिन फ्रेंडली पिच और श्रीलंकाई परिस्थितियों में भारतीय बल्लेबाजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.
इसके बाद 18 जुलाई 2010 को भी भारत और श्रीलंका के बीच गॉले में टेस्ट मुकाबला हुआ, जिसमें मेजबान टीम ने भारत को एक बार फिर 10 विकेट से हरा दिया. वहीं, 12 अगस्त 2015 को खेले गए टेस्ट में भी भारत को फिर से निराशा हाथ लगी और 63 रन से हार झेलनी पड़ी.
2017 में भारत ने गॉले में दर्ज की बड़ी जीत
गॉले में लगातार दो हार के बाद भारत ने आखिरकार 2008 में इस मैदान पर जीत का स्वाद चखा. 31 जुलाई 2008 को खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 170 रनों से करारी मात दी. वहीं, गॉले में भारत की सबसे यादगार जीत 2017 में आई. 26 जुलाई 2017 को खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 304 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाई.
गॉले में भारत को 2001, 2010 और 2015 में हार मिली, जबकि 2008 और 2017 में जीत हासिल की. यानी गॉले में भारत का अब तक टेस्ट रिकॉर्ड उतार-चढ़ाव भरा रहा है. ऐसे में इस बार भारतीय टीम की नजरें अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने पर होंगी.
ये भी पढ़ें- सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी के पीछे कश्मीर कनेक्शन! जानिए पूरी कमबैक स्टोरी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में भारत का पलड़ा भारी
हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम को 22 में जीत मिली है और 7 में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, दोनों टीमों के बीच 17 मैच ड्रॉ रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने पिछले 11 साल एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है. ऐसे अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी रहेंगी कि क्या शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को कायम रख पाएगी या नहीं?
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान.
ये भी पढ़ें- WTC 2025-27: 9 टेस्ट बाकी, कैसे फाइनल में पहुंचेगा भारत? समझें पूरा गणित
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
15 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
24 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines