CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने किया डिटेन; दिल्ली में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी, देखिए तस्वीरें.....
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के अंदर हिरासत में लिया गया. दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीरें.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया. प्रदर्शन से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के लैंड होते ही हिरासत में ले लिया गया. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी और प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी.
प्रदर्शनकारियों को बस में ले जाती पुलिस
2 / 9जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली. पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को बसों में ले जाते नजर आए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बस से जबरदस्ती निकले की कोशिश भी की एवं इस कार्रवाई का विरोध किया. (Image- PTI)
हिरासत में लिए जाने के दौरान महिला प्रदर्शनकारी ने जताया विरोध
3 / 9प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया. बस के अंदर से एक महिला प्रदर्शनकारी अपनी बात रखती नजर आई. राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर कार्रवाई की. (Image- PTI)
सड़क पर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेती पुलिस
4 / 9दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. सड़क पर पुलिसकर्मियों ने एक प्रदर्शनकारी को घेर लिया और उसे ले जाते नजर आए. जंतर-मंतर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की. (Image- PTI)
विमान लैंड होते ही CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में
5 / 9मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया. मुंबई से दिल्ली पहुंची फ्लाइट के लैंड होते ही पुलिसकर्मी विमान के अंदर पहुंचे और अभिजीत दीपके को बाहर निकलने से पहले ही हिरासत में ले लिया. इस दौरान अभिजीत दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. (Image- ANI)
एयरपोर्ट पर मीडिया मौजूद
6 / 9CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने की घटना के बीच मीडिया भी मौजूद रही. प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके और उनके साथियों को विमान के अंदर ही हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई. (Image- PTI)
सुरक्षा व्यवस्था के बीच तैनात सुरक्षाकर्मी
7 / 9दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई. अलग-अलग स्थानों पर पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई, ताकि प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोका जा सके. (Image- PTI)
बैरिकेडिंग के पास वाहनों की जांच
8 / 9दिल्ली में प्रदर्शन से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग के पास वाहनों की जांच की. सुरक्षा व्यवस्था के तहत लोगों के आने-जाने पर नजर रखी गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए कई स्थानों पर चेकिंग की. (Image- PTI)
कर्तव्य पथ पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम
9 / 9प्रदर्शन के कारण दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई. कर्तव्य पथ के आसपास पुलिस की तैनाती और वाहनों की मौजूदगी देखी गई. राजधानी में कई स्थानों पर आवाजाही को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए. (Image- PTI)