WTC 2025-27: 9 टेस्ट बाकी, कैसे फाइनल में पहुंचेगा भारत? समझें पूरा गणित

WTC 2025-27: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 205-27 में पहुंचने के लिए टीम इंडिया का रास्ता बेहद ही कठिन है. भारतीय टीम के पास अब इस साइकिल में केवल 9 ही टेस्ट मैच बचे हैं. भारत को फाइनल का सफर करने के लिए कितने मैच जीतने हैं. आइए जानते हैं.

Image Credit: X

Image Credit: X

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025-27 की रेस काफी दिलचस्प हो गई है. सभी टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए टेस्ट सीरीज में खूब मेहनत कर रही हैं. भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ आगामी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. श्रीलंका को 2-0 से हराने के बाद भी भारत के लिए WTC फाइनल की रेस आसान नहीं होने वाली है. भारत के पास केवल 9 मैच बचे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

विज्ञापन

भारतीय टीम का समीकरण

भारतीय टीम फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. उसके पास अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025-27 तक पहुंचने के लिए 9 मैच बचे हैं, जिसमें टीम इंडिया को 8 मैच जीतने जरूरी हैं. ऐसे में तब ही भारतीय टीम फाइनल में अपनी जगह बना सकती है.

विज्ञापन

भारत को श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि न्यूजीलैंड को उसके घर में हराना काफी कठिन है. इसके बाद भारतीय टीम अपने घर पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. ये सभी मुकाबले भारत के लिए अहम हैं.

ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के पास ज्यादा मौके

WTC 2025-27 साइकिल में ऑस्ट्रेलिया के पास 14 मैच बचे हैं, जिसमें उसे केवल 8 ही मैच फाइनल में पहुंचने के लिए जीतने हैं. इसके अलावा साउथ अफ्रीका को 10 टेस्ट मैच में से केवल 6 ही मुकाबले में बाजी मारनी है. इसके अलावा न्यूजीलैंड को आगामी 10 टेस्ट मैच में केवल 7 ही मुकाबले जीतने हैं. वहीं, बांग्लादेश के पास भी इस बार मौका है. उसे 8 में से 6 टेस्ट जीतने जरूरी हैं.

विज्ञापन

श्रीलंका की बात करें तो इस टीम को आगामी 8 में टेस्ट मैच में से 7 मैच जीतने जरूरी हैं. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो गई है. वहीं, पाकिस्तान के लिए भी आर-पार की लड़ाई है. उसे आगामी 7 टेस्ट मैच में सभी 7 मैच जीतने हैं और इसके अलावा पाक को दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ