Matheesha Pathirana Injury: श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद 2 अगस्त से वनडे सीरीज खेलेगी। श्रीलंका ने इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। उसका एक स्टार गेंदबाज चोटिल हो गया है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं…
श्रीलंका के स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना को लगी चोट
श्रीलंका के स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना को चोट लग गई है। उन्हें मंगलवार को तीसरे टी-20 के दौरान फील्डिंग करते हुए ये चोट लगी। पथिराना को कंधे में चोट लगी है। चोट लगने के बाद वह दर्द से कराहते हुए नजर आए। इसके बाद उन्हें मैदान के बाहर ले जाया गया। वे इस चक्कर में एक भी ओवर नहीं डाल सके।
सातवें ओवर में फील्डिंग के दौरान लगी चोट
पथिराना को सातवें ओवर में चोट लगी। ओवर की आखिरी गेंद पर चामिंडू विक्रमसिंघे ने ऑफ स्टंप के बाहर शिवम दुबे को गेंद डाली तो, बल्लेबाज ने इसे डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर ठोक डाला। गेंद की रफ्तार देख ऐसा लगने लगा कि ये बाउंड्री पार कर जाएगी, लेकिन मथीशा पथिराना ने शानदार फील्डिंग दिखाते हुए डाइव लगा दी। उन्होंने चौका रोक लिया, लेकिन मैदान पर फिसलने की वजह से उनके कंधे में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: हो गया जस्टिस! संजू सैमसन के 0 पर आउट होने से भड़के फैंस, जमकर लगाई क्लास
वनडे सीरीज से पहले बढ़ी टेंशन
मथीशा पथिराना को लेकर श्रीलंकाई टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगा। श्रीलंका के फैंस की टेंशन भी बढ़ी हुई है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी चोट गंभीर नहीं हो। वे उम्मीद करेंगे कि स्टार तेज गेंदबाज टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए फिट हो जाए। मथीशा पथिराना ने टी-20 सीरीज के दो मैचों में 5 विकेट चटकाए। पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो वहीं दूसरे मैच में महज 18 रन देकर 1 विकेट निकाला।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका ने वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह
वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, अकिला धनंजय, डुनिथ वेललेज, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
5 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
25 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines