IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। टी 20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव टीम को कप्तान बनाया गया है। जबकि रोहित शर्मा वनडे की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज के साथ ही गौतम गंभीर ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
शुरू की हार्दिक पांड्या के विकल्प की तलाश
पिछले कुछ सालों में हार्दिक पांड्या लगातार चोटों से जूझते रहे हैं। इस वजह से वो नियमित रूप से टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाते हैं। उनके ना होने पर टीम इंडिया के प्लेइंग XI पर इसका असर देखने को मिलता है। ऐसे में गौतम गंभीर ने इस सीरीज से हार्दिक पांड्या के विकल्प की तलाश भी शुरू कर दी है। हार्दिक पांड्या ने निजी कारणों का हवाला देते हुए वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था।
खराब प्रदर्शन के बाद भी मिला इस खिलाड़ी को मौका
हार्दिक पांड्या की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए गौतम गंभीर ने उनके विकल्प की तरफ देखना शुरू कर दिया है। इसी वजह से श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए शिवम दुबे को चुना गया है। दुबे टीम इंडिया के लिए नंबर 5 और 6 पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इसके अलावा वो मीडियम पेसर भी हैं। इसका फायदा टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हो सकता है।
अगर उनके प्रदर्शन की बात करें तो वो अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। टी 20 वर्ल्ड कप में वो बल्ले से बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने 8 मैचों में 133 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने तीन मैचों में 3 विकेट हासिल किए थे।
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वाड
टी20 टीम – सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।
वनडे टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: हर बार इस खिलाड़ी के साथ होती है नाइंसाफी, क्या करियर के साथ हो रहा खिलवाड़?
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठ रहे गंभीर सवाल, क्या इन 4 खिलाड़ियों के साथ हो गया धोखा?
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने तीरंदाजी में जीता चौथा गोल्ड मेडल, रिकर्व इवेंट में महिला टीम ने रचा इतिहास
1 hr agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
1 hr agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने पहली बार महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
2 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
11 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines