टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठ रहे गंभीर सवाल, क्या इन 4 खिलाड़ियों के साथ हो गया धोखा?

India vs Sri Lanka Team India: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने के बाद अब भारतीय टीम के सेलेक्शन पर काफी सवाल उठ रहे हैं। इन 4 खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी होती हुई दिख रही है।

Team India

Team India

India vs Sri Lanka Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 18 जुलाई को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था। वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, तो वहीं टी20 सीरीज कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए दिखाई देंगे। वहीं अब टीम इंडिया के सेलेक्शन पर काफी सवाल भी उठ रहे हैं। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो फॉर्म में होने के बावजूद टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। जिसको लेकर अब टीम के सेलेक्शन पर सवाल खड़ा हो रहा है।

विज्ञापन

रिंकू की जगह रियान को ODI में मिली जगह

श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई वनडे टीम थोड़ी चौंकाने वाली रही। रियान पराग जो जिम्बाब्वे दौरे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, उनको श्रीलंका दौरे के लिए वनडे और टी20 दोनों सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। वहीं दूसरी तरफ रिंकू सिंह जो अच्छी फॉर्म में हैं उनको टी20 टीम में तो जगह दी गई है लेकिन वनडे सीरीज से रिंकू को नजरअंदाज कर दिया गया। जिसपर काफी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

संजू सैमसन को वनडे टीम में नहीं मिला मौका

संजू सैमसन को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन इस टूर्नामेंट में संजू बेंच पर ही बैठे नजर आए थे। इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए संजू को टीम में शामिल किया गया था, इस सीरीज में संजू ने प्रदर्शन भी काफी अच्छा किया था। जिसके बाद संजू को अब श्रीलंका दौरे के लिए महज टी20 टीम में ही मौका मिला है, जबकि वनडे टीम से संजू को ड्रॉप कर दिया गया है। इतना ही नहीं संजू ने अपने आखिरी वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, बावजूद इसके उनको वनडे टीम में मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

हार्दिक को नहीं मिली कप्तानी

टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था। इस टूर्नामेंट में हार्दिक ने टीम इंडिया के लिए हर मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में पांड्या ने अहम भूमिका निभाई थी। बावजूद इसके चैंपियन खिलाड़ी को कप्तान तो दूर की बात, टी20 सीरीज में उपकप्तान भी नहीं बनाया गया। शुभमन गिल को टी20 सीरीज में उपकप्तान बनाया गया है।

अभिषेक शर्मा को नहीं मिला मौका

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। अभिषेक का डेब्यू मैच भले ही कुछ खास नहीं रहा हो लेकिन दूसरे ही मैच में बल्लेबाज ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि अभिषेक को श्रीलंका दौरे के लिए भी टीम में चुना जाएगा, लेकिन स्टार बल्लेबाज को न टी20 और न ही वनडे सीरीज के लिए टीम में मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ