India v Sri Lanka 1st Test Day 2 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश से प्रभावित रहा. पहले दिन बारिश के कारण दो बार खेल को रोकना पड़ा, जिससे काफी समय बर्बाद हुआ और सिर्फ 73 ओवर का ही खेल हो सका. हालांकि, टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए और मैच पर अपनी मजूबत पकड़ बना ली.
वहीं, पहले दिन हुए नुकसान की भरपाई के लिए दूसरे दिन का खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू करने का फैसला किया गया. लेकिन मैच के शुरू होने से पहले दूसरे दिन गॉल के मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. गॉल टेस्ट के दूसरे दिन भी मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है.
दूसरे दिन कैसा रहेगा गॉल का मौसम?
भारत-श्रीलंका के बीच जारी गॉल टेस्ट के दूसरे दिन भी बारिश का खतरा बना हुआ है. गॉल में अभी भी तेज बारिश हो रही है. दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 में शुरू होना था, लेकिन अब बारिश के कारण मुकाबले की शुरुआत में देरी भी हो सकती है. एक्यूवेदर के मुताबिक, गॉल टेस्ट के दूसरे दिन (16 अगस्त) बारिश की संभावना करीब 40 प्रतिशत है. सुबह 11 बजे तक यह संभावना घटकर लगभग 34 प्रतिशत हो जाएगी, जबकि दोपहर 12 बजे तक बारिश की आशंका करीब 29 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.
इसके बाद दूसरे सेशन के दौरान बारिश होने की संभावना लगभग 20 प्रतिशत पर आ जाएगी. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है और बीच-बीच में बारिश खेल में खलल डाल सकती है. हालांकि, दोपहर के बाद बारिश की संभावना में कमी आने की उम्मीद है. इसके बावजूद हल्की बारिश या बूंदाबांदी की वजह से मैच कुछ समय के लिए रुक सकता है. ऐसे में दूसरे दिन भी बारिश खेल का मजा किरकिरा कर सकती है.
ये भी पढ़ें- स्पेन क्रिकेट टीम का बड़ा कारनामा, ऑस्ट्रेलिया का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
गॉल टेस्ट के पहले दिन का हाल
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल शानदार शुरुआत दिलाई. राहुल और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े, लेकिन जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 32 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा और राहुल ने अर्धशतक लगाया. हालांकि, टी-ब्रेक के बाद राहुल मैदान पर नहीं लौटे.
शरीर में ऐंठन और हाथ में खिंचाव की शिकायत के कारण उन्हें 77 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. वह फिट होकर दूसरे दिन दोबारा बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. वहीं, कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी नहीं खेल सके और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दिन का खेल खत्म होने तक देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ऋषभ पंत 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे. अब टीम इंडिया की नजरें दूसरे दिन तेजी से रन बनाने और पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होंगी.
ये भी पढ़ें- देवदत्त पडिक्कल के शतक के बाद साई सुदर्शन की टीम इंडिया से होगी छुट्टी? भारतीय कोच ने जवाब से किया हैरान
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
30 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
35 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines