MS Dhoni Team India World Cup Victory: टीम इंडिया ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड कप जीत लिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बारबाडोस में खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 रन से जीत दर्ज की। धड़कनें बढ़ा देने वाले इस महामुकाबले में जीत के बाद टीम इंडिया को करोड़ों देशवासियों से बधाइयां मिल रही हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विश्व कप विजेता एमएस धोनी ने भी भारत की जीत पर रिएक्ट किया है।
धोनी ने सोशल मीडिया पर जाहिर किए इमोशन
धोनी ने टीम इंडिया के फाइनल जीतने के बाद अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। अक्सर सोशल मीडिया से दूर रहने वाले धोनी भारत को एक बार फिर वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद खुद को रोक नहीं पाए। धोनी ने लिखा- ” वर्ल्ड कप चैंपियंस 2024…मेरी हार्टबीट बढ़ गई थी। शांत रहने, आत्मविश्वास रखने और आप लोगों ने जो किया, उसके लिए बधाई। सभी भारतीयों की ओर से विश्व कप घर लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बधाई हो। जन्मदिन के अनमोल उपहार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” बता दें कि धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को है। इससे पहले उन्हें विश्व कप के रूप में बड़ा गिफ्ट मिल गया है।
धोनी की कप्तानी में जीता था आखिरी विश्व कप
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने आखिरी विश्व कप 2011 में धोनी की कप्तानी में ही जीता था। इसके बाद से ही भारतीय टीम खाली हाथ रही, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में 13 साल बाद एक बार फिर करोड़ों फैंस को वर्ल्ड कप ट्रॉफी देखने का सौभाग्य मिला है। इससे पहले भारतीय टीम ने धोनी की ही कप्तानी में 2007 टी-20 विश्व कप जीता था। भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर ये खिताब अपने नाम किया था। इस तरह भारतीय टीम ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर टी-20 विश्व कप अपने नाम कर लिया।
बीसीसीआई ने शेयर किया स्पेशल पोस्टर
टीम इंडिया की इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक स्पेशल पोस्टर शेयर किया है। जिसमें एमएस धोनी और रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई की ओर से इसके साथ ही लिखा गया- दो आइकन, दो टी-20 वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टंस। एक गौरवशाली राष्ट्र भारत। एमएस धोनी रोहित शर्मा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की जीत पर किया रिएक्ट, कोहली-द्रविड़ के लिए लिखा खास मैसेज
ये भी पढ़ें: IND vs SA: रोहित का ब्रेक डांस देखा? ट्रॉफी उठाते ही शुरू हुआ जश्न, कहां थे राहुल द्रविड़!
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्यकुमार यादव बने सुपरमैन! बाउंड्री लाइन पर लिया शानदार कैच, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: Virat Kohli Retirement: वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली का बड़ा ऐलान, T20i से लिया संन्यास
संबंधित खबरें
‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
15 mins agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
23 mins agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
36 mins agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
43 mins agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
1 hr agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
1 hr agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines