वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गेंदों पर ठोक डाले 107 रन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाया हुआ है. 15 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से खूब वाहवाही लूटी है. अब उनके छोटे भाई भी बवाल मचा रहे हैं. एक प्रैक्टिस मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाया.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी के भाई ने किया कमाल (Photo: Facebook/sanjeev sooryavanshi & ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी छाए हुए हैं. 15 साल की उम्र में ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. 2026 के आईपीएल में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की. इसके बाद उन्हें भारतीय टी20 टीम में चुना गया. अभी तक वो टीम इंडिया के लिए 8 मैच खेल चुके हैं. मौजूदा समय में वैभव टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं. वहीं उनके भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अपने बल्लेबाजी से गदर मचाया हुआ है. वो प्रैक्टिस मैच में तूफानी शतक ठोककर सुर्खियों में आ गए हैं. उनके पिता ने सोशल मीडिया पर आशीर्वाद के प्रदर्शन को लेकर बड़ी जानकारी दी.

विज्ञापन

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने दिखाया अपना दम

दाएं हाथ के बल्लेबाज आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 25 अक्टूबर को एक प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लिया. उन्होंने वहां पर अपनी टीम के लिए 87 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए. अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 14 चौके और 4 सिक्स लगाए. आशीर्वाद का शतक बेकार नहीं गया. उनकी टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की. आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर मैच का स्कोरकार्ड पोस्ट किया. साथ ही साथ उन्होंने आशीर्वाद की तस्वीर भी शेयर की. आशीर्वाद के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. इसमें आशीर्वाद तगड़े शॉट मैदान के चारों तरफ लगा रहे हैं. आशीर्वाद ने प्रोफेशनल मैच में में शतक नहीं मारा लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखा दी है. वो बहुत जल्द बड़े भाई वैभव की तरह नाम रोशन करने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में फ्लॉप रहे वैभव

वैभव सूर्यवंशी को लंबे समय से टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वो बाहर बैठे रहे. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भी उन्हें बेंच पर बिठाया गया है. हालांकि वो लगातार चर्चा में रहे. कई लोगों ने उन्हें प्लेइंग-11 में खिलाने की मांग की. दिग्गज क्रिकटर्स का भी उन्हें समर्थन मिला.

विज्ञापन

टीम इंडिया मौजूदा समय में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है. दो मुकाबले हो चुके हैं. पहले मैच में वैभव को मौका नहीं मिला. हालांकि इस मैच में ईशान किशन को ग्रोइन इंजरी का सामना करना पड़ा. इस वजह से वो दूसरे टी20 से बाहर हो गए. दूसरे टी20 की प्लेइंग-11 में वैभव को मौका मिला. वो तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए. वैभव बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. वो 8 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ