IND vs NZ: टेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका, गेंदबाजी कोच ने दिया हिंट

IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी-20 फॉर्मेट में खुद को साबित कर दिया है. अब उन्हें वनडे टीम में भी लगातार खेलने का मौका मिल रहा है. हालांकि टेस्ट में उन्हें मौका नहीं मिल रहा है. जिसको लेकर अब गेंदबाजी कोच ने बड़ा बयान दिया है.

Morne Morkel

Morne Morkel ने अर्शदीप सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल तेज गेंदबाजों की एक यूनिट तैयार कर रही है. जिसमें कई स्टार नाम नजर आ रहे हैं. स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. अर्शदीप वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया की प्लान का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट में मौका नहीं मिल रहा है. न्यूजीलैंड दौरे पर भी अर्शदीप सिंह को टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला है. लेकिन टेस्ट में उनके डेब्यू को लेकर अब भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने खुलकर बड़ा हिंट दिया है. 

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह को लेकर बोले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल 

टीम इंडिया फिलहाल तेज गेंदबाजी का बैकअप तैयार कर रही है. जिसके कारण ही कई तेज गेंदबाजों को अलग-अलग फॉर्मेट में मौका दिया जा रहा है. जिसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा, ‘हम गेंदबाजों का एक ऐसा ग्रुप तैयार कर रहे हैं. जिन्हें हम व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बैकअप के तौर पर रखना चाहेंगे. जैसे-जैसे समय करीब आएगा और हमें साल के इस समय की परिस्थितियों का बेहतर अंदाजा हो जाएगा. तब हमारे पास अपनी गेंदबाजी ग्रुप के प्लान को लेकर स्पष्ट तस्वीर होगी.’  

विज्ञापन

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लेकर भी खुलकर बोलते हुए भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा, ‘हमारे दिमाग में गेंदबाजों का एक अच्छा ग्रुप है, जो प्रत्येक तरह की परिस्थितियों में कारगर साबित हो सकते हैं और निश्चित रूप से अर्शदीप भी इसका हिस्सा हैं.’ अर्शदीप इससे पहले भी टेस्ट टीम में अपनी जगह बना चुके हैं. लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अर्शदीप को मौका दिया जा सकता है. 

टेस्ट खेलने की तैयारी कर रहे हैं अर्शदीप सिंह 

हाल के समय में अर्शदीप सिंह ने घरेलू क्रिकेट में खेला है. जहां पर वो रणजी ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. जिसके कारण ही उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में भी खेलने का दावेदार माना गया. जिसको लेकर मोर्ने मोर्केल ने कहा, ‘वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो हमेशा कड़ी मेहनत करता है और हर कसौटी पर खरा उतरता है, इसलिए अगर उसे लाल गेंद से गेंदबाजी करने की जरूरत पड़ी तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा. हर गेंदबाज को पता है कि उससे कार्यभार और गेंदबाजी के मामले में क्या अपेक्षा की जाती है. कुछ खिलाड़ी लाल गेंद की क्रिकेट की तैयारी के लिए भारत ए टीम की तरफ से खेल रहे हैं.’  

विज्ञापन

वनडे में भी गेंदबाजों के रोटेट को लेकर बोलते हुए मोर्केल ने कहा, ‘50 ओवर के फॉर्मेट में हम खिलाड़ियों को रोटेट करेंगे और उन्हें टेस्ट मैचों की तैयारी के अभ्यास के लिए जरूरी समय देंगे. फिलहाल हमारे पास हर चीज की पूरी प्लान है, लेकिन दुर्भाग्य से हमेशा सब कुछ प्लान के अनुसार नहीं होता. हमारे पास जो भी विकल्प हैं, वे सभी तैयार हैं और रोटेशन के लिहाज से पूरी तरह से तैयार हैं. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जसप्रीत बुमराह समेत सभी गेंदबाज पहले टेस्ट और 50 ओवर के मैचों के लिए तैयार रहें.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ