Live Updates
साउथ अफ्रीका को लगा 9वां झटका
अक्षर पटेल ने भारत को 9वीं सफलता दिला दी है। उन्होंने केशव महाराज को 6 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। ये उनका इस मैच का 9वां विकेट था।
जीत के करीब भारत
साउथ अफ्रीका ने 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। गेराल्ड कोएट्जी को अक्षर पटेल ने आउट किया है। साउथ अफ्रीका की इस मैच में हार पक्की हो गई है।
जीत के करीब टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका का छठा विकेट भी गिर गया है। रवि बिश्नोई ने ट्रिस्टन स्टब्स को 43 रन पर आउट कर दिया। रवि बिश्नोई का ये इस मैच में पहला विकेट था।
साउथ अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा
साउथ अफ्रीका ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय स्टब्स 43 रन बनाकर टिके हुए हैं। मिलर 27 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया।
मिलर और स्टब्स ने पारी को संभाला
साउथ अफ्रीका ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 43 रन बना लिए हैं। स्टब्स 18 और मिलर 11 बन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने 30 गेंदों में 33 रन की साझेदारी कर ली है।
अर्शदीप सिंह को मिली तीसरी सफलता
साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिर गया है। अर्शदीप सिंह ने क्लासेन को आउट कर दिया। अर्शदीप का ये तीसरा विकेट है।
साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा
साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिर गया है। अर्शदीप ने मारक्रम को 8 रन पर आउट कर दिया है। अर्शदीप का इस मैच में दूसरा विकेट है।
साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा
हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने रयान रिकेल्टन को 1 रन पर आउट कर दिया। साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर 1 रन बना लिए हैं।
भारत को मिली पहली सफलता
अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। उन्होने रीजा हेंड्रिक्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। वो खता भी नहीं खोल पाए।
तिलक वर्मा ने जड़ा शतक
संजू सैमसन के बाद तिलक वर्मा ने अपना शतक पूरा किया है। तिलक ने महज 41 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। ये तिलक का बैक टू बैक दूसरा शतक है। भारत का स्कोर 257/1
संजू सैमसन का शतक पूरा
चौथे टी20 में संजू का धमाका देखने को मिला है। संजू ने 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया है। भारत का स्कोर 251/1
200 के पार स्कोर
तिलक वर्मा भी अपना तूफानी अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार हो चुका है।
बड़े स्कोर की तरफ टीम इंडिया
IND vs SA:टीम इंडिया ने 15 ओवर में 1 विकेट खोकर 219 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 91 और तिलक वर्मा 78 रन बनाकर खेल रहे है। दोनों ने 55 गेंदों में 146 रन जोड़ लिए हैं।
बड़े स्कोर की तरफ टीम इंडिया
टीम इंडिया ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन ने फिफ्टी बना दी है। इसके बाद वो अटैकिंग मोड में आ गए हैं।
संजू सैमसन ने जड़ा अर्धशतक
चौथे टी20 मैच में संजू सैमसन का तूफानी अंदाज देखने को मिला। संजू ने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 121/1
अभिषेक शर्मा आउट
टीम इंडिया का पहला विकेट गिर चुका है। अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी का अंत हो चुका है। अभिषेक 18 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर 73/1
टीम इंडिया की विस्फोटक शुरुआत
टीम इंडिया ने 4 ओवर में 44 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 27 और अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया ने इस मैच में विस्फोटक शुरुआत की है।
अभिषेक और संजू सैमसन को मिला जीवनदान
टीम इंडिया ने पहले ओवर में 4 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 2 और अभिषेक 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस ओवर में संजू और अभिषेक को जीवनदान मिला है।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मारक्रम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएट्जी, एंडिले सिमेलाने, केशव महाराज, लूथो सिपामला
टीम इंडिया की प्लेइंग XI
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं किया है।
टीम इंडिया की प्लेइंग XI:संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
India vs South Africa 4th T20I live score : 8:30 बजे से शुरू होगा मैच
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज जोहान्सबर्ग में हो रहा है। यह मुकाबला आठ बजकर तीस मिनट पर शुरू होगा।
India vs South Africa 4th T20I live score: भारत ने साउथ अफ्रीका को चौथे और आखिरी टी20 मैच में 135 रन से हरा दिया है। 284 रन के स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 148 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप ने लिए। उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। इससे पहले टीम इंडिया ने 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 283 रन बनाए। भारत के लिए संजू सैमसन ने 109 और तिलक वर्मा ने 120 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट लूथो सिपामला ने लिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को आउट किया।
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
19 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines