IND vs PAK Preview: सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए उतरेगी टीम इंडिया! देखें आंकड़े और सभी डिटेल्स

IND vs PAK Preview: भारत-पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से जुड़ी अहम जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं।

Team India (31)
विज्ञापन

IND vs PAK Preview: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर यादगार बनाना चाहेंगी। भारत ने पिछले मैच में बांग्लादेश को हराया था, जबकि पाकिस्तान को आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस मैच से जुड़ी अहम जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं।

कब और कहां देखें महामुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 चैनलों पर किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी।

विज्ञापन

भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर , कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद। शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

भारत-पाकिस्तान वनडे मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले एक्टिव खिलाड़ी

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए वनडे मैचों में एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रोहित शर्मा ने बनाए हैं। उन्होंने 873 रन बनाए हैं। वहीं  विराट कोहली 678 रन बनाए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की बात करें तो बाबर आजम ने एक्टिव खिलाड़ी के तौर पर पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 218 रन बनाए हैं।

भारत-पाकिस्तान वनडे मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एक्टिव खिलाड़ी

वनडे में भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 12-12 विकेट लिए हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 8 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड

विराट कोहली वनडे प्रारूप में अपने 14000 रन पूरे करने और ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बनने से सिर्फ 15 रन दूर हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 1000 वनडे रन पूरे करने से 127 रन दूर हैं। तेज गेंदबाज नसीम शाह दूसरे सबसे तेज 50 वनडे विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज बनने से 3 विकेट दूर हैं।

पाकिस्तान टीम का स्क्वाड

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान संभावित एकादश

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान , सलमान अली आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ