Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 में महामुकाबला होने जा रहा है। इस मैच का करोड़ों क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ये दोनों टीमें आखिरी बार आमने-सामने हुई थी। एशिया कप 2025 का ये बड़ा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-4 के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को हरहाल में जीतने की कोशिश करती हुई दिखाई देगी।
सुपर-4 का ऐसा बन रहा समीकरण
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान ने अभी तक 1-1 मैच खेला है। दोनों ने अपने-अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। जहां टीम इंडिया ने यूएई को हराया था तो वहीं पाकिस्तान ने ओमान को शिकस्त दी थी। फिलहाल ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया पहले और पाकिस्तान दूसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं अब दोनों टीमें आमने-सामने होने वाली है। इस मैच को जीतने वाली टीं सुपर-4 के लिए लगभग क्वालीफाई कर लेगी। शायद ही आगे ऐसा कोई चमत्कार हो जो 2 मैच जीतने वाली टीम को सुपर-4 की रेस से बाहर कर सकें।
ये भी पढ़ें:-‘भारत के सामने पाकिस्तान कुछ नहीं…’, IND vs PAK मैच पर योगराज सिंह ने क्यों कहा ऐसा? निकाली खामियां
टीम इंडिया ने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच को भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही अपने नाम कर लिया था, जिसके चलते टीम इंडिया का नेट रनरेट 10.483 का है। ऐसे में पाकिस्तान को हराने के साथ ही टीम इंडिया के 4 अंक और नेट रनरेट और ज्यादा बेहतर हो जाएगा और टीम इंडिया लगभग सुपर-4 में भी कदम रख लेगी। दरअसल इसके बाद बाकी टीमें भी 4 से ज्यादा अंक हासिल नहीं कर पाएंगी। अब ग्रुप-ए से सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का पहुंचना तय माना जा रहा है।
ओमान के साथ होगा भारत का अगला मैच
पाकिस्तान के बाद टीम इंडिया का अगला और तीसरा मैच ओमान के साथ होगा। इस मैच में टीम इंडिया की जीत लगभग तय है, भारतीय टीम के मुकाबले ओमान की टीम बेहद कमजोर है और उसको हाल ही में पाकिस्तान के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:-‘हम बॉयकॉट नहीं कर सकते क्योंकि’, IND vs PAK मैच पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, मैच से पहले कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे में मिली हार के ये 5 खिलाड़ी हैं जिम्मेदार, सीरीज जीतने का मजा हुआ खराब
1 hr agoIND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
9 hrs agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
10 hrs agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
10 hrs agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
11 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
12 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
12 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
12 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines