IND W vs PAK W, Deepti Sharma: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (14 जून) भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है, जिसपर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जाने वाले इस मुकाबले के साथ दोनों टीमें अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच में पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत करना चाहेगी. वहीं, इस हाई-वोल्टेज मैच में भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा. दीप्ति इस मैच में सिर्फ 2 विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.
इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट दूर दीप्ति शर्मा
दरअसल, दीप्ति शर्मा भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए महिला T20I मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बना सकती हैं. फिलहाल यह रिकॉर्ड भारत की एकता बिष्ट और पाकिस्तान की निदा डार के नाम दर्ज है. दोनों गेंदबाजों ने 10-10 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, दीप्ति पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 9 विकेट ले चुकी हैं. ऐसे में अगर वह रविवार को दो विकेट लेने में सफल रहती हैं, तो भारत-पाकिस्तान महिला टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी. पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने भी इस भिड़ंत में 9 विकेट लिए थे, लेकिन वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं.
भारत बनाम पाकिस्तान महिला T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज
- एकता बिष्ट (भारत) – 10
- निदा डार (पाकिस्तान) – 10
- दीप्ति शर्मा (भारत) – 9
- सना मीर (पाकिस्तान) – 9
- नशरा संधू (पाकिस्तान) – 7
- रेणुका सिंह (भारत) – 5
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे सफल भारतीय गेंदबाजों में शामिल
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में एकता बिष्ट और दीप्ति शर्मा टॉप पर हैं. इनके बाद प्रियंका रॉय का नाम आता है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट चटकाए हैं. वहीं अनुजा पाटिल 7 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं. इसके अलावा, पूनम यादव, रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर ने भी पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5-5 विकेट हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें- भारत को मिला नया ‘संजू सैमसन’! केरल के इस युवा विकेटकीपर को मिला U19 टीम में मौका, जानें कब होगा डेब्यू?
जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान दोनों का यह पहला मुकाबला होगा. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी. हालांकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है और वह इस बार भी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, टी20 विश्व कप के इतिहास में दोनों टीमें 8 बार भिड़ चुकी हैं, जहां भारत ने 6 और पाकिस्तान ने 2 मैच अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़ें- अभ्यास के दौरान 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट, जानिए अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं?
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines