---विज्ञापन---

खेल angle-right

भारत को मिला नया ‘संजू सैमसन’! केरल के इस युवा विकेटकीपर को मिला U19 टीम में मौका, जानें कब होगा डेब्यू?

Manav Krishna: केरल अंडर-19 टीम के कप्तान और युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज मानव कृष्णा को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टेस्ट टीम में जगह मिली है. उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग स्किल्स को देखते हुए उन्हें भविष्य का अगला संजू सैमसन माना जा रहा है.

---खबर नीचे जारी है---

Manav Krishna Selected in India U19 Team: भारतीय अंडर-19 टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएगी, यहां टीम 3 वनडे और 2 मल्टी-डे (चार दिवसीय) रेड बॉल मैच खेलेगी. इस दौरे के लिए केरल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज मानव कृष्णा को भारत की अंडर-19 टेस्ट टीम में जगह मिली है. मानव पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे. उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग स्किल्स को देखते हुए कई क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भविष्य का अगला संजू सैमसन मान रहे हैं. सैमसन के नक्शेकदम पर चल रहा यह युवा स्टार आने वाले समय में केरल की नई पहचान बन सकता है.

दिल्ली से शुरू हुआ क्रिकेट सफर, केरल में मिली पहचान

मानव कृष्णा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली से की थी. हालांकि, जब वह 12 साल के थे तो अपने परिवार के साथ केरल शिफ्ट हो गए. इसके बाद केरल की क्रिकेट प्रणाली ने उनके टैलेंट को नई उड़ान दी. शानदार प्रदर्शन के दम पर वह पहले केरल अंडर-16 टीम के कप्तान बने और बाद में अंडर-19 टीम की कमान भी संभाली. मानव ने पिछले अंडर-19 घरेलू सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 592 रन बनाए.

---खबर नीचे जारी है---

कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने लगातार दो शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. सौराष्ट्र के खिलाफ 189 रन और फिर हैदराबाद के खिलाफ 144 रन की दमदार पारी उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में शामिल हैं. अब उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों मल्टी डे मैच के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में मौका मिला है, जिसकी शुरुआत 13 जुलाई से होने जा रही है.

भारतीय U19 टीम में चयन पर क्या बोले मानव?

भारतीय अंडर-19 टीम में चयन के बाद मानव कृष्णा ने ANI से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “मैं दाएं हाथ का बल्लेबाज और विकेटकीपर हूं. भारत की अंडर-19 टीम में चुना जाना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है. देश के लिए खेलना हमेशा से मेरा सपना रहा है. आने वाली सीरीज को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं और खुद पर पूरा भरोसा भी है. मैंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली से की थी और बाद में केरल आ गया.”

---खबर नीचे जारी है---

भारत को मिला नया संजू सैमसन?

मानव को केरल से निकलने वाला अगला संजू सैमसन माना जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि संजू सैमसन ने भी अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली से की थी और बाद में केरल क्रिकेट का बड़ा चेहरा बने. अब मानव भी उसी राह पर चलते हुए एक दिन सीनियर टीम इंडिया में जगह बनाने का सपना देख रहे हैं. श्रीलंका दौरा मानव के करियर का अब तक का सबसे बड़ा अवसर माना जा रहा है. अगर वह यहां अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं, तो भारतीय क्रिकेट को भविष्य के लिए एक और प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK Live Streaming: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज, Jio, Airtel और Vi यूजर्स घर बैठे ऐसे फ्री में देखें मैच

श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल

दिनांकमैचस्थान
4 जुलाई 2026पहला वनडेहम्बनटोटा
6 जुलाई 2026दूसरा वनडेहम्बनटोटा
9 जुलाई 2026तीसरा वनडेहम्बनटोटा
13-16 जुलाई 2026पहला मल्टी-डे मैचगाले
20-23 जुलाई 2026दूसरा मल्टी-डे मैचकोलंबो

ये भी पढ़ें- गुरनूर बरार की मैच विनिंग परफॉर्मेंस का क्या है राज़? वसीम जाफर ने बताया परा सच

First published on: Jun 14, 2026 04:26 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola