Team India Possible Playing XI:भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट पुणे में गुरुवार से शुरू होगा। बेंगलुरु में हारकर पिछड़ रहा भारत इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। ऐसे में सभी की निगाहें पुणे की पिच पर उतरने वाली भारत की प्लेइंग इलेवन पर टिकी हैं। पहले टेस्ट में निराशाजनक हार के बाद टीम अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिक्सअप के साथ वापसी करना चाहती है। हालांकि रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ा सिरदर्द केएल राहुल को लेकर होने वाला है। यह सवाल लगातार कायम है कि सरफराज खान के जोरदार शतक जड़ने के बाद राहुल को पुणे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए या नहीं।
सरफराज की बढ़ गई मुश्किलें
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के गर्दन में अकड़न के चलते बेंगलुरु टेस्ट से बाहर होने के बाद सरफराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करियर का पहला शतक जड़ते हुए 150 रनों की पारी खेली थी। हालांकि अब टीम के सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे ने कंफर्म कर दिया कि गिल पुणे टेस्ट के लिए फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। ऐसा होने से सरफराज के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं, क्योंकि भारत के हेड कोच गौतम गंभीर राहुल को लंबे समय तक मौका देने के इच्छुक हैं।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, नए खिलाड़ियों में से किसे मिलेगा मौका?
केएल राहुल को मिल सकता है मौका
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से ही राहुल टीम में आते-जाते रहे हैं। सरफराज के बेंगलुरु में इस मौके पर अच्छा प्रदर्शन करने और राहुल के फेल होने की सूरत में उनकी जगह एक बार फिर खतरे में है। लेकिन गंभीर उन्हें लंबे समय तक मौका देना चाहते हैं, इसलिए भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट में उनकी जगह बरकरार रहने की संभावना है। विकेटकीपर की बात की जाए तो गंभीर ने कंफर्म कर दिया है कि ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। तेज गेंदबाजी में टीम खराब फॉर्म से जूझ रहे मोहम्मद सिराज की जगह आकाश दीप को मौका दे सकती है।
दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB इन 3 बड़े खिलाड़ियों पर खेलेगी दांव! अगर फाफ डु प्लेसिस हुए रिलीज
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
25 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines