India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, इस खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने एक बड़ा दिलचस्प फैसला किया है, जो टीम के पुराने अनुभवों और सुपरस्टिशन से जुड़ा माना जा रहा है.
दरअसल, इसी मैदान पर भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया इस बार उस इतिहास को दोहराना नहीं चाहती और इसीलिए टीम ने फाइनल से पहले दो बड़े फैसले लिए हैं.
फाइनल से टीम इंडिया ने अपनाया बड़ा ‘टोटका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने फाइनल से पहले अहमदाबाद में भारतीय टीम होटल बदल दिया है. इसके साथ ही टीम ने स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम को लेकर भी बदलाव करने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि यह कदम पुराने ‘जिंक्स’ या नकारात्मक यादों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने के लिए उठाया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान टीम जिस होटल में रुकी थी, इस बार वहां नहीं ठहरेगी.
इसके अलावा, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी टीम ‘होम’ ड्रेसिंग रूम की जगह विजिटिंग टीम के ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल कर सकती है. कुछ लोग इस फैसले को सुपरस्टिशन से भी जोड़कर देख रहे हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: अबकी बार 250 नहीं 300 पार… T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए पिच पर आया बड़ा अपडेट
चंद्र ग्रहण के कारण देर से शुरू की थी प्रैक्टिस
हाल ही में टीम इंडिया ने चंद्र ग्रहण के ‘बुरे असर’ से बचने के लिए मुंबई में करीब 45 मिनट देर से प्रैक्टिस शुरू किया था. हालांकि, होटल बदलने के पीछे एक और वजह भी बताई जा रही है. आईसीसी के प्रोटोकॉल के अनुसार, अहमदाबाद में पहले फाइनलिस्ट को आईटीसी नर्मदा होटल में ठहराया जाता है, जहां 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भारतीय टीम रुकी थी, जबकि दूसरे फाइनलिस्ट को ताज स्काईलाइन होटल में ठहराया जाता है. हालांकि, ड्रेसिंग रूम बदलने की असली वजह का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है.
अहमदाबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
वहीं, अहमदाबाद के मैदान पर भारत के टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया ने अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 10 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने यहां दो मुकाबले खेले हैं, जहां टीम ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया था, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार मिली थी.
ये भी पढ़ें- जुनून हो तो ऐसा… शादी के अगले ही दिन मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, जानें कैसा रहा प्रदर्शन
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
6 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
58 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines