India vs New Zealand: भारत के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया अक्टूबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में 12 मुकाबले खेले जाने हैं. इन मैचों के टिकट के लिए फैंस के बीच होड़ मची हुई है. टिकटों की बिक्री ने शुरुआती 48 घंटो में ही रिकॉर्ड बना दिया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट के ‘क्रिकेट नेशन’ मेंबर्स के लिए प्री सेल में महज 48 घंटों के अंदर 26,000 टिकट बिक चुके हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी रिकॉर्ड मांग है.
ईडन पार्क में होने वाले मुकाबलों की टिकटों की सबसे ज्यादा मांग
अक्टूबर में होने वाला भारत का यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शुरुआती मांग पाने वाले दौरों में शामिल हो गया है. सोमवार (24 अगस्त) को प्री-सेल शुरू होते ही फैंस के बीच टिकट खरीदने के लिए होड़ मच गई. खासकर भारत-न्यूजीलैंड के व्हाइट बॉल मुकाबलों को लेकर क्रेज देखने को मिला है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) द्वारा शुरू की गई ‘क्रिकेट नेशन’ मेंबर्स के लिए प्री सेल में सिर्फ 48 घंटों के अंदर 26,000 टिकट बिक गए. ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले मुकाबलों की टिकटों की ब्रिकी सबसे तेजी से हुई. इसके अलावा, क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में भी टिकटों की भी अच्छी मांग सामने आई है.
वहीं, 9 हजार दर्शकों की क्षमता वाले क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले शुरुआती दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों के लिए जल्द ही हाउसफुल हो सकता है. इसी मैदान पर 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक दूसरा और टेस्ट मैच भी खेला जाना है, जो भी खचाखच भरने की उम्मीद है. इसके अलावा, वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल और दूसरे वनडे मैच के टिकटों की बिक्री भी शुरुआती चरण में मजबूत रही है. बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा.
7 सितंबर से शुरू होगी आम टिकट बिक्री
हालांकि, अभी आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू नहीं हुई है. आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री ‘क्रिकेट नेशन’ के लिए प्री-सेल के बाद 7 सितंबर से शुरू होगी. वहीं, क्रिकेट नेशन के लिए साइन अप करने वाले फैंस को प्री-सेल के दौरान पहले टिकट खरीदने का मौका मिलेगा. इतना ही नहीं, उन्हें टिकटों पर 15% की छूट भी दी जाएगी.
बता दें कि, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा, जो 1 दिसंबर तक चलेगा. दोनों टीमों के बीच 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएग. टीम इंडिया 2019-20 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम है.
ये भी पढ़ें- पहली 3 गेंदों पर 3 विकेट, TNPL में दीबन लिंगेश की ऐतिहासिक हैट्रिक, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026
| मैच | तारीख | वेन्यू |
|---|---|---|
| पहला टी-20 | 22 अक्टूबर | हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च |
| दूसरा टी-20 | 24 अक्टूबर | हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च |
| तीसरा टी-20 | 27 अक्टूबर | हरी स्टेडियम, वेलिंगटन |
| चौथा टी-20 | 30 अक्टूबर | ईडन पार्क, ऑकलैंड |
| पांचवां टी-20 | 1 नवंबर | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
| पहला वनडे | 4 नवंबर | ईडन पार्क, ऑकलैंड |
| दूसरा वनडे | 7 नवंबर | हरी स्टेडियम, वेलिंगटन |
| तीसरा वनडे | 10 नवंबर | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
| चौथा वनडे | 13 नवंबर | बे ओवल, तौरंगा |
| पांचवां वनडे | 15 नवंबर | बे ओवल, तौरंगा |
| पहला टेस्ट | 19–23 नवंबर | बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन |
| दूसरा टेस्ट | 27 नवंबर–1 दिसंबर | हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च |
ये भी पढ़ें- BCCI ने किया भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines