Rishabh Pant: बेंगलुरु के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में एक-दूसरे से भिडे़ंगी। मैच शुरू होने से एक दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के खेलने को लेकर सवाल पूछा गया। यहां गंभीर के जवाब से यह कंफर्म हो गया है कि पंत पुणे में खेलने के लिए पूरी तरह फिट है। पंत को बेंगलुरु में पहले टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला था। इसी की वजह से पंत की दूसरे टेस्ट में उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं।
गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘वह बिल्कुल ठीक है और कल मैच में विकेटकीपिंग करेगा।’ पंत ने मंगलवार को पुणे में भारत के ट्रेनिंग सेशन में भाग लिया, जहां उन्होंने कुछ समय के लिए विकेटकीपिंग भी की। पंत को लेकर हालांकि यह सवाल बना हुआ है कि क्या पूरे मैच में बैटिंग और विकेटकीपिंग कर पाएंगे। पंत का पुणे में खेलना काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि विकेट के पीछे उनके रहने से टीम को काफी मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, नए खिलाड़ियों में से किसे मिलेगा मौका?
सुंदर को मिल सकता है मौका
पंत बिना किसी संशय के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनेंगे, लेकिन अब तक भारत की प्लेइंग इलेवन निर्धारित नहीं हुई है। शुभमन गिल अपनी चोट से उबर चुके हैं, लेकिन गंभीर ने पुणे में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की संभावना जताई है। गंभीर ने साफ कर दिया कि प्लेइंग इलेवन पर अंतिम फैसला मैच के दिन किया जाएगा।
बुमराह को आराम मिलने की उम्मीद कम
सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही टीम इंडिया पुणे में पूरी ताकत के साथ उतरेगी। यही वजह है कि भारत की सीरीज बराबर करने की चाहत के चलते स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम नहीं दिया जा सकता है। मोहम्मद सिराज खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और ऐसे में टीम मैनेजमेंट दूसरे टेस्ट में आकाश दीप को मौका दे सकती है। आकाश दीप ट्रेनिंग सेशन में लगातार एक्टिव रहे हैं, साथ ही उन्होंने यहां काफी समय तक बैटिंग प्रैक्टिस भी की है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB इन 3 बड़े खिलाड़ियों पर खेलेगी दांव! अगर फाफ डु प्लेसिस हुए रिलीज
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
3 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
4 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
5 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
6 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
6 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
7 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines