India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच जारी है। पहला दिन बारिश की वजह से धुलने के बाद दूसरे दिन मैच समय से शुरू हुआ। मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का साहसिक फैसला लिया। यहां टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए। इस दौरान विराट कोहली और सरफराज खान तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। सरफराज को मैट हैनरी ने पवेलियन भेजा, जिनका डेवोन कॉनवे ने जोरदार कैच लिया।
कॉनवे के इस कैच को देखकर पूरी कीवी टीम के साथ-साथ दर्शक भी हैरान रह गए। हालांकि हैनरी को इस कैच पर हंसी आ गई। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सरफराज के विकेट ने भारतीय खेमे को हैरान कर दिया। यह भारतीय पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद थी। सरफराज ने रोहित और विराट के आउट होने के बाद कीवी टीम के खिलाफ जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन कॉनवे के कैच ने उनकी पारी खत्म कर दी।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज
सरफराज को गिल की जगह मिला मौका
इस मैच में शुभमन गिल की गर्दन में अकड़न के कारण पहले टेस्ट से बाहर होने के बाद सरफराज को टीम में शामिल किया गया था। पिछले महीने केएल राहुल के वापस आने के बाद सरफराज बांग्लादेश के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में असफल रहे थे। लेकिन मुंबई के इस बल्लेबाज ने बाद में घरेलू क्रिकेट में जोरदार वापसी की और इस महीने की शुरुआत में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ ईरानी कप मैच में 222 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: नए नियमों से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट, पहले दिन बारिश बनी थी विलेन
दोनों देशों की प्लेइंग XI
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- टॉम लॉथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउथी, एजाज पटेल और विलियम ओरोर्के।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु टेस्ट रहा ड्रॉ तो टूट जाएगा भारत का WTC Final खेलने का सपना? समझिए सभी समीकरण
संबंधित खबरें
रोनाल्डो हुए सस्पेंड, 30 दिन तक पुर्तगाल के लिए नहीं खेल पाएंगे मैच
35 mins agoIPL 2027 से पहले DC नहीं छोड़ रहे अक्षर पटेल, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoप्रज्ञान ओझा ने खत्म किया विराट-गंभीर के बीच अनबन, BCCI ने दी थी जिम्मेदारी
2 hrs agoचार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
9 hrs agoप्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई
10 hrs agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
11 hrs agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
11 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
11 hrs agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
11 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines