दशहरे पर इन 5 बुरी आदतों को कहें अलविदा, जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव
हमें रावण के पुतले के दहन के साथ अपनी उन आदतों को भी पहचानना चाहिए, जो आपको आगे बढ़ने से रोकती हैं. जरूरी नहीं कि आप एक ही दिन में सब कुछ बदल लें, लेकिन शुरुआत आज से ही करें.

Dussehra 2026: दशहरा सिर्फ रावण दहन और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं है, बल्कि यह खुद के अंदर की बुराइयों को खत्म करने का भी एक मौका है. कोशिश में हैं तो यह लेख मजेदार हो सकता है. अगर आप अपनी जिंदगी में अच्छे बदलाव लाना चाहते हैं तो इस दशहरे पर कुछ बुरी आदतों को छोड़ने का फैसला लें. अपनी बुरी आदतों को सुधारने की कोशिश करें. आइए जानते हैं ऐसी 5 आदतों के बारे में जिन्हें छोड़कर आप अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं.
गुस्सा करने की आदत को कहें अलविदा
2 / 6गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है. कई बार गुस्से में कही गई बातें रिश्तों में दूरियां पैदा कर देती हैं. इसलिए सांस लें और फिर अपनी बात कहें. इसे भी पढ़ें- Dussehra Recipe: दशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
दूसरों से अपनी तुलना करना छोड़ें
3 / 6अपनी जिंदगी की तुलना दूसरों की जिंदगी से करना ठीक नहीं है. किसी की सफलता, पैसा, खूबसूरती या लाइफस्टाइल देखकर खुद को कम न समझें. आप भी काबिल इंसान हैं और ऊपर वाले का शुक्रिया करें.
टालमटोल करने की आदत छोड़ें
4 / 6टालमटोल की आदत की वजह से न सिर्फ जरूरी काम जमा होते जाते हैं, बल्कि स्ट्रेस भी बढ़ने लगता है. अगर आप लंबे समय से किसी लक्ष्य को पूरा करने की सोच रहे हैं तो इस दशहरे से शुरुआत कर सकते हैं.
नकारात्मक सोच से बनाएं दूरी
5 / 6कई बार किसी काम को शुरू करने से पहले ही हम बुरी चीजें सोचने लगते हैं, लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए. अच्छी सोच के साथ किसी भी काम को करने के बारे में सोचना चाहिए.
दूसरों की बुराई और चुगली करने की आदत छोड़ें
6 / 6किसी की पीठ पीछे बुराई करना या बिना पूरी बात जाने दूसरों के बारे में राय बना लेना रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसी आदत से लोगों का भरोसा भी कम हो सकता है. इसे भी पढ़ें- इस दशहरा घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, जानें मिल्क रोल बर्फी बनाना की आसान रेसिपी