क्रिस्टियानो रोनाल्डो हुए सस्पेंड, 30 दिन तक पुर्तगाल के लिए नहीं खेल पाएंगे मैच, जानें क्या है पूरा मामला

Cristiano Ronaldo Suspended: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि कुछ दिनों पहले रोनाल्डो पुर्तगाल के कोच के साथ विवादों में आए थे. इसके बाद अब रोनाल्डो को सजा सुनाई गई है.

cristiano ronaldo

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपनी एक गलती के कारण एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है (Image: ANI)

Cristiano Ronaldo Suspended: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 30 दिनों के लिए बैन कर दिया गया है. कुछ समय पहले कोच जॉर्ज जीसस के साथ टीम में भूमिका को लेकर उनकी अनबन हो गई थी. इसके बाद वह टीम का कैंप छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ. बाद में रोनाल्डो ने वीडियो डालकर सभी से अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी थी. इसी वजह से अब 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 30 दिनों के लिए नेशनल टीम से सस्पेंड कर दिया गया है.

विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगा सस्पेंशन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो डेनमार्क के खिलाफ नेशंस लीग के मैच से पहले पुर्तगाल की टीम छोड़कर चले गए थे. रोनाल्डो ने कोच जॉर्ज जीसस पर आरोप लगाया था कि उन्होंने टीम में उनकी भूमिका को लेकर दो बार अपना वादा तोड़ा था. दरअसल, नॉर्वे के खिलाफ मैच में रोनाल्डो सब्स्टीट्यूट थे और उन्हें खेलने का मौका ही नहीं मिल पाया था, जिसके बाद वह बेहद निराश थे.

विज्ञापन

जॉर्ज जीजस ने यह बात मानने से इनकार कर दिया कि उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से किसी भी तरह का वादा नहीं किया था. हालांकि, जीजस ने साफ कर दिया था कि रोनाल्डो को भविष्य में जरूर मौके मिलेंगे और उनकी वापसी के लिए दरवाजा खुला है.

विज्ञापन

विवाद के बाद पुर्तगाल फुटबॉल एसोसिएशन की डिसिप्लिनरी काउंसिल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिनों का सस्पेंशन लगाया. वह अगले एक महीने तक पुर्तगाल टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे. इसके अलावा रोनाल्डो पर 285.83 डॉलर (27,163 भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया गया. दरअसल, रोनाल्डो ने आर्टिकल 160(1) का उल्लंघन किया है, जिस वजह से उन्हें एक महीने के लिए नेशनल टीम के लिए खेलने से बैन कर दिया गया है.

स्टेटमेंट में यह साफ नहीं हुआ है कि वह किन मैचों से बाहर हुए हैं. इसके अलावा यह भी नहीं बताया गया कि सस्पेंशन कब से शुरू होगा. यह सजा सुनाए जाने के बाद से शुरू होगा या फिर जब मामला शुरू हुआ था, तब से होगा. बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर आकर फैंस और साथियों से माफी मांगी थी। इसके अलावा रोनाल्डो ने यह भी कहा था कि वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। पुर्तगाल FA के अध्यक्ष पेड्रो प्रोएन्का ने साफ कर दिया है कि हर कोई रोनाल्डो को नेशनल टीम की जर्सी में वापसी करते देखना चाहता है. पुर्तगाल का अगला मैच 14 नवंबर को डेनमार्क से है, जिसके बाद वह 17 नवंबर से वेल्स के खिलाफ खेलेंगे. रोनाल्डो संभवतः यह दोनों मैच मिस कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ