न्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक खिलाड़ी ने ठोका है शतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. दोनों टीमों ने मुकाबले के लिए कमर कस ली है. आइए आपको बताते हैं किन भारतीय खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में बड़ी पारियां खेली हैं.

IND vs NZ

किन खिलाड़ियों ने NZ में खेली हैं बड़ी पारियां? (Photo: ANI)

IND vs NZ: 22 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम इस बार अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी. न्यूजीलैंड के ग्राउंड काफी छोटे हैं और इस वजह से वहां पर खूब रन भी बनते हैं. टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर हमेशा सभी की नजरें रहती हैं. हालांकि वहां की पिचें गेंदबाजों के लिए काफी अनुकूल रहती हैं. इससे बल्लेबाजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है. कुछ भारतीय खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. यहां हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने न्यूजीलैंड में सबसे बड़ी पारियां खेली हैं.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव का बेहतरीन रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा है. वो भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं. इस साल की शुरुआत में उनकी कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड कप भी जीता. सूर्या ने न्यूजीलैंड में खूब रन बनाए हैं. वो भारत की तरफ से एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड में टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक बनाया है. 2022 में भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था. उस समय सूर्या प्रचंड फॉर्म में चल रहे थे. सीरीज के दूसरे मुकाबले में सूर्या ने 51 गेंदों में नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 11 चौके और 7 सिक्स अपनी पारी में लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 217.64 का था. सूर्या की पारी की बदौलत भारत ने मुकाबले में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड की टीम 126 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी. सूर्या ने अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया था.

विज्ञापन

रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने भी किया है कमाल

न्यूजीलैंड में हुए टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं. टीम इंडिया ने 2020 में वहां पर पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली थी. सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 40 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने अपनी इनिंग में 6 चौके और 3 सिक्स लगाए थे. रोहित की इस पारी की बदौलत भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुरेश रैना हैं. साल 2009 में रैना ने 43 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए थे. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए. वैसे इस बार न्यूजीलैंड में बडे रिकॉर्ड बन सकते हैं. टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. ये सभी अपनी तूफानी पारी के लिए जाने जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ