Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज हमारी नजर देश और दुनिया की तमाम खबरों पर रहेगी, हम आपको पल पल की अपडेट देते रहेंगे. देशभर में दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है. इसके अलावा दुनियाभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर हमारी नजर रहेगी.

Taaza Khabar

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज मुंबई के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. रुबियो के कार्यक्रम में फ्रीडम 250 रिसेप्शन में शामिल होना भी शामिल है. बैठक में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा और तकनीक जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के दौरे पर रहेंगे. उनके कार्यक्रम में मानसा, संगरूर और गुरदासपुर का दौरा शामिल है. मानसा में वो एंटी ड्रंग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा परिवारों से मिलेंगे. शाम को वो लुधियाना में रावन दहन में शामिल होंगे.

विज्ञापन

दिल्ली में दशहरा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तकरीबन 10000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. पुलिस की खास नजर भीड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रहेगी.

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान कांग्रेस नेताओं का जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में रात भर धरना

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी के अन्य नेताओं ने सोमवार रात जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में धरना दिया और वहीं गलियारे में रात बिताई. उन्होंने ये कदम तब उठाया जब पुलिस ने NSUI नेता रितु बराला पर हमला करने की आरोपी दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज पंजाब दौरे पर अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब पहुंचेंगे. अपने दौरे के दौरान वो मानसा, संगरूर और गुरदासपुर जाएंगे तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे. फिर शाम को लुधियाना में रावन दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM ने देशवासियों दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के मौके पर देशवासियों क शुभकामनाएं दी हैं. 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा 'आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं. उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे. सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई दौरे पर मार्को रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे. वो फ्रीडम 250 रिसेप्शन में भी हिस्सा लेंगे. दोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर जोर रहने की संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ