---विज्ञापन---

IND vs ENG: तीसरे वनडे में ये 2 प्लेयर्स होंगे भारत की प्लेइंग 11 से बाहर? पिछले मैच रहे थे फ्लॉप

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर है और तीसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस अहम मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव कर सकती है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का संदर्भ

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

तीसरा वनडे निर्णायक होगा क्योंकि दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका है।

संभावित टीम इंडिया में बदलाव

केएल राहुल ईशान किशन की जगह और कुलदीप यादव वाशिंगटन सुंदर की जगह प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं।

Team India (Image generated by AI)
---विज्ञापन---

Team India Playing 11 England 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली है. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका है. ऐसे में तीसरा वनडे मैच निर्णायक हो गया है और कप्तान शुभमन गिल अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया दो बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है. सबसे पहला नाम ईशान किशन का है, जो दूसरे वनडे में कुछ खास नहीं कर पाए थे. ईशान को केएल राहुल की जगह मौका मिला था, जो बीमार होने के कारण आराम दिया गया था. ऐसे में तीसरे वनडे में राहुल की वापसी हो सकती है. वहीं, दूसरा नाम ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का नाम है, जो पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं सके. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुंदर पिछले मैच के दौरान चोटिल भी हो गए थे. ऐसे में वह तीसरे वनडे से बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा समेत 3 दिग्गज खिलाड़ी होंगे ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर? BCCI लगातार कर रही है नजरअंदाज

First published on: Jul 17, 2026 10:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola