‘हुक्का पीके आता हूं…’ एमएस धोनी और ऋषभ पंत की पार्टी का वीडियो वायरल, माही की बात सुनकर फैंस हैरान
MS Dhoni-Rishabh Pant: एमएस धोनी और ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में धोनी पंत से कहते सुनाई देते हैं कि हुक्का पिके आता हूं, जिसे सुनकर फैंस हैरान हैं और अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एमएस धोनी और ऋषभ पंत के वायरल वीडियो पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं (PIC Credit -AI)
---विज्ञापन---
MS Dhoni-Rishabh Pant Viral Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं. धोनी और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियों में दोनों क्रिकेटर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में धोनी हुक्का पीकर आने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं, जिसे सुनकर फैंस हैरान हो गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
धोनी ने कहा – हुक्का पीके आता हूं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडिया में ऋषभ पंत और एमएस धोनी एक कमरे में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि टेबल पर कुछ ड्रिंक्स भी रखे हुए हैं. वीडियो की शुरुआत में सभी एक ग्रुप फोटो खिंचवाते हैं और फिर अलग-अलग हो जाते हैं. इस दौरान धोनी सोफे पर बैठे पंत को अपनी अंगूठी भी पहनाते दिखाई दिए.
---विज्ञापन---
इसके बाद पंत सभी को आवाज देकर अपने पास आने के लिए बोलते हैं. धोनी भी वापस आते हैं और पंत के साथ सोफे पर बैठे शख्स के पैर छूते हुए कहते हैं कि “दादा हुक्का पीके आता हूं”. हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो किस समय का है. लेकिन धोनी का बात सुनकर फैंस हैरान हैं और सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब धोनी के हुक्का पीने की बात सामने आई है. इससे पहले भी उनके इस शौक के बारे में कई क्रिकेटर्स बता चुके हैं. अब इस वायरल वीडियो में धोनी का बात सुनकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कई उनके सपोर्ट में भी नजर आ रहे हैं. धोनी के सपोर्ट में एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने भारत को कई ट्रॉफी और टूर्नामेंट जिताए हैं. लेकिन धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं औप वह अपनी निजी जिंदगी में कुछ भी करें इससे किसी को कुछ फर्क नहीं पड़ना चाहिए.
---विज्ञापन---
Trolling MS Dhoni and Rishabh Pant for partying is absolute nonsense.
– Just because they represent India on the world stage doesn't mean they can't have a beer or hang out with friends.
They are elite athletes, but they also have private lives. Stop policing their personal… pic.twitter.com/foYzxze1Dh
वायरल वीडियो में ऋषभ पंत की हालत देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उन पर भड़क रहे हैं. लोगों का मानना है कि पंत गलत कारणों की वजह से चर्चा में रहते हैं और इसी वजह से उनकी फिटनेस बेहतर नहीं हुई है. एक यूजर ने लिखा, ”इसी पार्टी के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को प्लॉट के लिए मैसेज किया था लगता है.” पंत हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे. बता दें कि, धोनी और पंत पहले भी कई बार एक साथ नजर आ चुके हैं. दोनों के बीच दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. हाल ही में पंत और धोनी रांची में एक साथ दिखे थे. इसके बाद इंग्लैंड में तीसरे वनडे के दौरान भी दोनों लॉर्ड्स में मौजूद थे.
एमएस धोनी और ऋषभ पंत दोनों एक निजी पार्टी जैसे माहौल में दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। टेबल पर अलग-अलग ड्रिंक्स दिखाई दे रही और धोनी भी पंत के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। वीडियो में धोनी को हुक्का पीने के लिए नीचे जाने की बात कहते हुए सुना जा सकता है।
हिंदी न्यूज़/खेल/'हुक्का पीके आता हूं…' एमएस धोनी और ऋषभ पंत की पार्टी का वीडियो वायरल, माही की बात सुनकर फैंस हैरान
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.