IND vs ENG: टीम इंडिया ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास, तोड़ा 50 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट मैच चल रहा है। बल्ले से इस सीरीज में काफी रन बने हैं। इसी बीच छक्कों के मामले में भारत ने इतिहास रच दिया है और 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

IND vs ENG

भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड (Image Credit: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

IND vs ENG, 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट मैच जारी है। यह सीरीज अभी रोमांचक मोड़ पर है। भारत और इंग्लैंड एक-एक मैच में जीत दर्ज कर चुका है। दोनों टीमें लॉर्ड्स में जीतकर आगे निकलना चाहेंगी। खैर, इस टेस्ट श्रृंखला में काफी रन बन चुके हैं और भारत ने इसी बीच विदेशी धरती पर टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है।

टीम इंडिया ने बनाया इतिहास

वेस्ट इंडीज ने 1974-75 की टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ 5 मैचों में कुल 32 छक्के लगाए थे। इसके बाद कोई भी टीम विदेशी धरती पर जाकर टेस्ट श्रृंखला में इससे ज्यादा छक्के नहीं लगा पाई थी। हालांकि, भारतीय टीम ने अब 50 साल पुराना यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज में 36 छक्के जड़े हैं। पहले मैच में भारतीय टीम ने 12 और दूसरे टेस्ट में कुल 19 छक्के जड़े।

विज्ञापन

लॉर्ड्स में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत ने 5 छक्के लगाए। अभी लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम की एक पारी बची हुई है। अभी श्रृंखला में दो और मैच बचे हैं। ऐसे में छक्कों का यह आंकड़ा आसानी से 50 के पार जा सकता है। भारतीय टीम आने वाले मैचों में भी अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा सकती है।

भारत और इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर रहे बराबर

लॉर्ड्स में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत और इंग्लैंड दोनों के स्कोर बराबरी पर रहे। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 387 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने शतकीय पारी खेली, वहीं जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स ने अर्धशतक लगाया। भारत ने जवाब में पहली पारी में 387 रन ही बनाए। इसी बीच केएल राहुल ने शतक जड़ दिया और ऋषभ पंत ने 74 रन बनाए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 72 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी अब तक कुछ खास नहीं रही है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 98 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ