हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: 35 साल बाद मैनचेस्टर में धमाका करेंगे भारतीय बल्लेबाज! ये खिलाड़ी था आखिरी शतकवीर

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में अगला टेस्ट मैच देखने को मिलेगा। इस मैदान पर 35 साल से किसी भारत ने टेस्ट मुकाबले में शतक नहीं लगाया है। अब भारतीय बल्लेबाजों के पास अच्छा मौका है।

विज्ञापन
भारतीय बल्लेबाजों का जलवा (Image Credit: Instagram/Indiancricketteam)

IND vs ENG, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से शुरू होने वाला है। यह मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में देखने को मिलेगा। भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड में अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। अब गिल एंड कंपनी के पास बल्ले से मैनचेस्टर में धमाका करने का मौका है। 35 साल पहले किसी भारतीय खिलाड़ी ने इस मैदान पर शतक लगाया था और अब भारतीय बल्लेबाजों के पास इस सूखे को खत्म करने का अच्छा मौका है।

ओल्ड ट्रैफर्ड में आखिरी शतकवीर कौन था?

ओल्ड ट्रैफर्ड में पिछले 35 साल में किसी भारतीय बल्लेबाज ने टेस्ट में शतक नहीं लगाया है। यह कारनामा आखिरी बार दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने किया था। उन्होंने अगस्त 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हिस्सा लिया था। भारत को 408 रन का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने मैच को ड्रॉ करा दिया। इसमें सचिन तेंदुलकर के नाबाद 119 रन बनाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था। इस पारी में उन्होंने 17 चौके लगाए थे और मनोज प्रभाकर के साथ मिलकर टीम को हारने से बचाया।

भारतीय टीम के बल्लेबाजों के पास 35 साल के सूखे को खत्म करने का मौका

बल्ले से भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा रहा है। शुभमन गिल ने तीन मैचों में 3 शतक जड़े हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत और केएल राहुल ने दो बार 100 के आंकड़े को पार किया। यशस्वी जायसवाल ने भी एक शतक अपने नाम किया है। इसके अलावा रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन भी तारीफ योग्य रहा है। यह खिलाड़ी मैनचेस्टर टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं और 35 साल बाद वहां शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं।

विज्ञापन

भारत के लिए मैनचेस्टर में जीत है जरुरी

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज चल रही है और तीन मुकाबले हो चुके हैं। पहला और तीसरा टेस्ट इंग्लैंड ने अपने नाम किया, वहीं भारतीय टीम को दूसरे मुकाबले में जीत मिली। इंग्लैंड सीरीज में अभी 2-1 से आगे हैं। अगर इंग्लैंड चौथा टेस्ट जीत गया, तो सीरीज उनके नाम हो जाएगी। इसी वजह से भारत को चौथा मुकाबला जीतकर श्रृंखला को 2-2 की बराबरी पर लाना होगा।


ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: लॉर्ड्स में जसप्रीत बुमराह को चोटिल करने का हुआ प्रयास! पूर्व खिलाड़ी ने इन गेंदबाजों पर लगाया आरोप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola