Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे दूसरे टी20I मुकाबले में आखिरकार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल गया. इसी के साथ वह भारत के लिए मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए. इस मामले उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
वैभव को संजू सैमसन की जगह भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. वहीं, टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया. अय्यर ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि वह प्लेइंग 11 में जगह डिजर्व करते हैं.
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बताया कि वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. वैभव के बारे में बात करते हुए अय्यर ने कहा, “आप सभी ने पिछले कुछ महीनों में देखा है, जिस तरह से वह गेंद को मार रहे हैं, अच्छे-अच्छे बॉलर्स का सामना कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि उनमें बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंस हैं. उन्होंने जिस तरह से परफॉर्म किया है, वह पूरी तरह से इस मौके को डिजर्व करते हैं.”
श्रेयस ने आगे कहा कि, “वह बिल्कुल भी प्रेशर नहीं लेते हैं और निडर होकर खेलते हैं और उन्हें अपने खेल पर पूरा भरोसा है. वह नेट्स में जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी करते हैं, उससे उनकी प्रतिभा साफ दिखाई देती है. वह आने वाली चुनौतियों को समझते हैं और उनके लिए मानसिक रूप से तैयार हैं.”
वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया और भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था. इतना ही नहीं, वैभव अब फुल मेंबर देशों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.
वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 14 साल और 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था. अब वैभव सूर्यवंशी 15 साल और 99 दिन की उम्र में इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें- काव्या मारन की टीम से खेलना मुश्किल! अबरार अहमद के सामने आई बड़ी अड़चन
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | उम्र | विपक्ष |
|---|---|---|
| हसन रजा (पाकिस्तान) | 14 साल 227 दिन | जिम्बाब्वे |
| वैभव सूर्यवंशी (भारत) | 15 साल 99 दिन | इंग्लैंड |
| मोहम्मद शरीफ (बांग्लादेश) | 15 साल 116 दिन | — |
| मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) | 15 साल 124 दिन | — |
| आकिब जावेद (पाकिस्तान) | 16 साल 127 दिन | — |
ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, डेब्यू करते ही तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
59 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines