काव्या मारन की टीम से खेलना मुश्किल! अबरार अहमद के सामने आई बड़ी अड़चन

काव्या मारन की टीम से खेलना अब पाकिस्तानी खिलाड़ी के लिए मुश्किल लग रहा है. इसकी वजह भी सामने आई है. पाकिस्तानी खिलाड़ी को भारतीय फ्रेंचाइजी ने लाखों डॉलर खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था.

Cricket News - 2026-07-04T184339.181
1 / 6

काव्या मारन की मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड लीग के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को ऑक्शन में खरीदा था. इस डील के बाद भारत में काफी बवाल मचा था. यूजर्स सोशल मीडिया पर काव्या मारन को पाकिस्तानी खिलाड़ी के खरीदने पर ट्रोल कर रहे थे. लेकिन फ्रेंचाइजी अपने फैसले पर अड़ी रही थी. Photo Source: AI

विज्ञापन

अबरार का खेलना मुश्किल

अबरार का खेलना मुश्किल2 / 6

लेकिन अब अबरार अहमद का इस लीग में खेलना मुश्किल लग रहा है. इसकी वजह काव्या मारन की ट्रोलिंग नहीं बल्कि कुछ और ही है. दरअसल द हंड्रेड की शुरुआत 21 जुलाई से होने जा रही है. ऐसे में अबरार उस वक्त उपलब्ध नहीं रह सकते हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

ये है वजह

ये है वजह3 / 6

क्योंकि 25 जुलाई से पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है. टेलीकॉम एशिया की रिपोर्ट के अनुसार अगर अबरार का चयन पाकिस्तान के लिए होता है तो उनका द हंड्रेड में खेलना मुश्किल हो सकता है. Photo Source: X

पीसीबी दे चुकी है एनओसी

पीसीबी दे चुकी है एनओसी4 / 6

ऐसे में वह दुविधा में फंसे हुए हैं. हालांकि दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अबरार समेत 16 खिलाड़ियों को विदेशी लीग खेलने के लिए एनओसी दे चुकी है. ऐसे में अब अबरार पर निर्भर करता है कि वह पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं या फिर द हंड्रेड में. Photo Source: X

विज्ञापन

2.55 लाख डॉलर में खरीदा गया था

2.55 लाख डॉलर में खरीदा गया था5 / 6

रिपोर्ट में बताया गया है कि जब अबरार पर सनराइजर्स लीड्स ने बोली लगाई तो भारतीयों ने उन्हें काफी ट्रोल किया. ऐसे में अबरार का द हंड्रेड में खेलना जरूरी हो गया है. वे इसपर फिलहाल विचार कर रहे हैं. अबरार को सनराइजर्स लीड्स ने 2.55 लाख डॉलर में खरीदा था. Photo Source: X

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर6 / 6

अबरार ने पाकिस्तान के लिए 10 टेस्ट मैच में 46 विकेट चटकाए हैं, जबकि 19 वनडे मैचों में उन्होंने 35 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. इसके अलावा 38 टी-20 मैच में वह 52 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं. अबरार के पास विदेशी लीग भी खेलना का अनुभव है. वह लंका प्रीमियर लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग और मेजर लीग क्रिकेट भी खेल चुके हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन