IND vs ENG Rajkot Test Sarfaraz Khan Debut Father Crying Photos Videos

IND vs ENG: सरफराज खान को मिली टेस्ट कैप, फूट-फूट कर रोने लगे पिता नौशाद; आंखें नम कर देगा Video

Sarfaraz Khan Debut Father Crying Photos: सरफराज खान को अनिल कुंबले ने टेस्ट की कैप सौंपी। उनके पिता नौशाद ने उसे चूमा और फूट-फूट कर रोने लगे।

Sarfaraz Khan Debut Father Crying Photos, IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला शुरू हो गया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए लंबे इंतजार के बाद सरफराज खान को डेब्यू का मौका मिल गया है। सालों तक खुद को घरेलू क्रिकेट में साबित करने वाले सरफराज का अब सपना पूरा हुआ। सरफराज और उनके साथ उनके पिता नौशाद ने बहुत मेहनत की है। सरफराज खान को घरेलू क्रिकेट का डॉन ब्रैडमैन भी कहा जाता है। अब उनके डेब्यू के बाद उनके पिता नौशाद बेहद भावुक दिखे और ऐसी आंखें नम करने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

फूट-फूट कर रोए सरफराज के पिता

सरफराज खान को अनिल कुंबले ने टेस्ट कैप सौंपी। इसके बाद तुरंत सरफराज फोटोशूट करवाने के बाद अपने पिता के पास पहुंचे। उनके पिता नौशाद फूट-फूट कर रोने लगे और उन्होंने इस कैप को चूम लिया। यह लम्हा काफी ह्रदय विदारक था। इसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। सरफराज खान को विशाखापट्टनम टेस्ट से पहले टीम में एंट्री मिली थी लेकिन वहां मौका नहीं मिल पाया था। अब उनके पास खुद को साबित करने का मौका है।

विज्ञापन

https://twitter.com/rakeshgurjar05/status/1758016541269131588

विज्ञापन

सरफराज खान का शानदार रिकॉर्ड

सरफराज खान का रिकॉर्ड घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा है। उन्होंने 45 मैच की 66 पारियों में कुल 3912 रन बनाए। उनके नाम 14 शतक और 11 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका औसत भी करीब 70 का है। रणजी ट्रॉफी से लेकर सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी तक हर जगह सरफराज का जलवा दिखा है। अब बारी है टीम इंडिया के लिए जलवा बिखेरने की। अब देखना होगा कि सरफराज अपनी प्रतिभा को पूरे विश्व के सामने कैसे लाते हैं।

विज्ञापन

इस मैच में सरफराज खान को तो डेब्यू का मौका मिला ही, वहीं ध्रुव जुरेल को भी टेस्ट कैप मिली है। इन दोनों खिलाड़ियों के डेब्यू से सोशल मीडिया पर हर तरफ चर्चा होने लगी। ध्रुव जुरेल अभी काफी युवा हैं लेकिन सरफराज खान सालों से मेहनत कर रहे थे। अब फाइनली उनकी मेहनत रंग लाई है। श्रेयस अय्यर ने विशाखापट्टनम टेस्ट में निराश किया था और उससे पहले भी उनका फॉर्म खराब था। इस कारण वह स्क्वॉड से बाहर हुए और केएल राहुल अनफिट हैं, इस कारण सरफराज की लॉटरी लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ