---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी कंफर्म, क्या होगा विराट कोहली का रोल? जय शाह ने दिया बयान

T20 World Cup 2024 Virat Kohli Role: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे यह जय शाह ने कंफर्म कर दिया। अब चर्चा विराट कोहली के रोल पर हो रही है।

T20 World Cup 2024 Virat Kohli Role: भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। हर भारतीय क्रिकेट फैन की आंखें इससे नम हुई थीं। पर अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप खेलने को तैयार है। 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होना है, इसके लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पुष्टि भी कर दी है कि भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में बारबाडोस में झंडे गाढ़ेगा। अब इसके बाद चर्चा है कि रोहित शर्मा का तो रोल कंफर्म हो गया लेकिन विराट कोहली का अब क्या रोल होगा?

क्या बोले जय शाह?

विराट कोहली के रोल पर भी जय शाह ने बयान दिया है और उन्होंने कहा कि अभी उनके रोल पर चर्चा की जा रही है। वहीं विराट कोहली के टेस्ट सीरीज से ब्रेक लेने पर भी उन्होंने बोला कि विराट जैसा खिलाड़ी जबतक कोई बहुत ही जरूरी बात ना हो तब तक क्रिकेट से दूर नहीं रह सकता। अगर उन्होंने ब्रेक लिया है तो उसका बहुत ही बड़ा कारण होगा। उम्मीद है कि विराट कोहली जल्द वापस आएंगे।

---विज्ञापन---

हार्दिक पांड्या होंगे उपकप्तान

हार्दिक पांड्या जो शायद भले ही कप्तान बनने के सपने देखते रहते हैं लेकिन उनको टी20 वर्ल्ड कप में उपकप्तानी से ही संतोष करना पड़ेगा। विवादों के बीच हार्दिक भले ही मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। लेकिन नेशनल टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में ही रहने वाली है। भले ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद लगातार हार्दिक ने कई टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। उनको टी20 का फ्यूचर कैप्टन भी माना जा रहा था लेकिन अब फिलहाल रोहित शर्मा ही कप्तान रहेंगे।

---विज्ञापन---

क्या खत्म होगा 11 साल का इंतजार?

भारत ने आखिरी आईसीसी खिताब 2013 में जीता था। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद से कई बार भारतीय टीम फाइनल, सेमीफाइनल में पहुंची लेकिन कभी भी खिताब का सूखा नहीं खत्म हुआ। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल, वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हर जगह भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब आगामी टी20 वर्ल्ड कप में फैंस को उम्मीद है कि 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार खत्म होगा।

---विज्ञापन---

20 टीमें लेंगी हिस्सा

1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। कुल 20 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। पांच-पांच टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, यूएसए और कनाडा के साथ है। टीम इंडिया 5 जून से अपना अभियान शुरू करेगी और आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच न्यू यॉर्क में महामुकाबला खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- Mumbai Indians की फ्रेंचाइजी में हुई 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री, एक RCB का था हिस्सा!

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप में यह दिग्गज होगा कप्तान, BCCI सचिव ने की पुष्टि

First published on: Feb 15, 2024 08:58 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola