IND vs ENG Rajkot Test Live Day 1 Sports 18 Jio Cinema Live Streaming

IND vs ENG 3rd Test Day 1 Stumps : राजकोट टेस्ट का पहला दिन खत्म, भारत का स्कोर 326/5

India vs England Rajkot Test Day 1 Stumps :: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जा रहा है। जहां पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 326/5 रन बना लिए हैं।

India vs England Rajkot Test Live: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला रहा है। इस मुकाबले से पहले सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। हैदराबाद में मेहमान चमके थे तो विशाखापट्टनम आते-आते मेजबानों ने वापसी कर ली। अब बारी है गुजरात के राजकोट की जहां सीरीज में बढ़त लेने की लड़ाई होगी। इस लड़ाई में विजेता कौन होता है यह तो टेस्ट मैच के बाद ही पता चलेगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 जारी कर दी थी। अब टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भारत की प्लेइंग 11 भी साफ कर दी है।

विज्ञापन

मैच का ताजा अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला नए नाम वाले निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम इंडिया कई बदलाव के साथ उतरी है। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। इसके अलावा ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को डेब्यू का मौका मिला। भारतीय टीम को पहले 6 ओवर में ही मार्क वुड ने दो झटके दिए और यशस्वी जायसवाल व शुभमन गिल और रजत पाटीदार ने निराश किया। भारत ने 10 ओवर के अंदर 3 विकेट गंवा दिए। फिर वहां से रोहित शर्मा 131 रन की पारी खेली। सरफराज खान ने डेब्यू मैच में 62 रन बनाए । वहीं जडेजा भी अपना शतक पूरा करके नाबाद हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 326/5 रन बना  लिए हैं। इस मैच से जुड़े अन्य ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं और सभी लाइव अपडेट्स जान सकते हैं।

विज्ञापन

कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण?

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के राइट्स स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। टीवी पर फैंस इस चैनल के माध्यम से लाइव मैच देख सकते हैं। जबकि ओटीटी पर जियो सिनेमा के माध्यम से फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड की Playing 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटीकपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

विज्ञापन

टीम इंडिया की Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान, रजत पाटीदार, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ