IND vs ENG: टीम इंडिया को WTC पॉइंट्स टेबल में भी लगा झटका, शीर्ष पर ये टीम

लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में नुकसान उठाना पड़ा है। टीम इंडिया अब चौथे पायदान पर खिसक गई है।

IND vs ENG

IND vs ENG

विज्ञापन

WTC 2025-27 Points Table: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला गया, जिसको इंग्लैंड ने 22 रनों से जीतकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में भी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं जीत के साथ इंग्लैंड के एक स्थान का फायदा मिला है।

डब्ल्यूटीसी 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को हुआ नुकसान

तीसरे मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया अब सीरीज में पीछे हो गई है, वहीं भारतीय टीम को डब्ल्यूटीसी 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में भी एक पायदान का नुकसान हुआ है। लॉर्ड्स में मिली हार के बाद भारतीय टीम अब डब्ल्यूटीसी 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर खिसक गई है, जबकि श्रीलंका की टीम तीसरे पायदान पर आ गई है। इससे पहले एजबेस्टन टेस्ट को जीतने के साथ टीम इंडिया तीसरे पायदान पर पहुंच गई थी। वहीं इंग्लैंड की टीम अब दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी पहले स्थान पर बरकार है।

Advertisment

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को मिली करीबी हार

लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 192 रन बनाए थे, जिसके बाद टीम इंडिया के सामने इस मैच को जीतने के लिए 193 रनों का लक्ष्य था। दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही है। जिसके चलते भारतीय टीम दूसरी पारी में पांचवें दिन महज 170 रनों पर ही ढेर हो गई थी।

विज्ञापन

हालांकि दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से रवींद्र जडेजा ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। दूसरी पारी में जडेजा ने 61 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा केएल राहुल ने 39 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ