IND vs ENG: सरफराज खान का पूरा हुआ सपना, एक और खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका; देखें पूरी Playing 11

India vs England Rajkot Test Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसमें भारत के लिए दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं।

Sarfaraz Khan Test Debut With Dhruv Jurel IND vs ENG 3rd Test Rajkot Playing 11

Sarfaraz Khan Test Debut With Dhruv Jurel IND vs ENG 3rd Test Rajkot Playing 11 (Image- News24)

India vs England Rajkot Test Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया कई बदलाव के साथ उतरी है। टीम इंडिया के लिए इस मैच में सरफराज खान समेत दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है। कुल मिलाकर कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में चार बदलाव किए हैं। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हो गई है।

विज्ञापन

4 खिलाड़ी टीम से बाहर

राजकोट टेस्ट के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने केएस भरत, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को बाहर कर दिया है। जबकि श्रेयस अय्यर को तीन मैचों के स्क्वॉड में भी जगह नहीं मिली थी। केएल राहुल इंजरी के बाद इस टेस्ट से भी बाहर हैं उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल की एंट्री हुई थी, पर उन्हें डेब्यू का इंतजार है। आकाशदीप की भी भारत के स्क्वॉड में एंट्री हुई थी लेकिन उन्हें भी अभी डेब्यू का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

विज्ञापन

मुकेश कुमार हुए रिलीज

भारतीय टीम के स्क्वॉड से राजकोट टेस्ट से पहले मुकेश कुमार को रिलीज कर दिया गया। मुकेश कुमार ने विशाखापट्टनम में निराश किया था। मुकेश को अब अपनी टीम बंगाल के साथ जुड़ने और रणजी खेलने के लिए रिलीज किया गया। हालांकि, बीसीसीआई ने पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी कि वह रांची में होने वाले चौथे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ