Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

प्रसिद्ध कृष्णा ने फिर कटाई नाक, हेडिंग्ले के बाद एजबेस्टन में भी जमकर लुटाए रन, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में भी प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। उनके नाम इस मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पढ़िए पूरी खबर

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 4, 2025 20:09
Prasidh Krishna
Prasidh Krishna

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने रंग जमा दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने विकेट गिरने के सिलसिले को तो रोका ही साथ ही रन बनाने की गति को भी तेजी से बढ़ाया। दूसरे दिन का खेल शुरू होने के साथ ही टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने लगातार 2 गेंदों में 2 सफलता दिलाई लेकिन इसके बाद जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने मिलकर रिकॉर्ड साझेदारी को अंजाम दिया। इन दोनों के तूफान का शिकार अगर कोई गेंदबाज बना तो उनका नाम प्रसिद्ध कृष्णा होगा। उन्होंने इस मैच में 6 से भी ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए और अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया।

---विज्ञापन---

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे खराब इकॉनमी

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कम से कम 500 गेंदें फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा का नाम सबसे टॉप पर पहुंच गया है। 29 साल के इस गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 588 गेंद फेंकते हुए 518 रन खाए हैं और इस दौरान उनका इकॉनमी 5.28 का रहा। जो कि रेड बॉल क्रिकेट इतिहास में सबसे खराब है। इस मैच में कृष्णा ने शुरुआती 8 ओवरों में 7.60 की इकॉनमी से जमकर रन लुटाए। इस सीरीज में अब तक उन्होंने 6.53 की औसत से रन दिए हैं।

गेंदबाज (बॉलर) पारियां (इन्निंग्स) गेंदें (गेंद) इकॉनमी विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा (भारत) 8 588 5.28 13
वरुण एरोन (भारत) 14 1189 4.77 18
ज़हीर खान (अफगानिस्तान) 10 900 4.66 15
आमिर जमाल (पाकिस्तान) 11 893 4.63 21
नाहिद राणा (बांग्लादेश) 15 1332 4.59 24

उन्होंने तीसरे दिन अपना पहला स्पेल फेंका और 5 ओवर के स्पेल में उन्होंने 50 रन लुटा दिए। इसी के साथ साल 2006 के बाद से ये किसी भी भारतीय गेंदबाज का टेस्ट क्रिकेट में सबसे महंगा स्पेल रहा है।

हेडिंग्ले के बाद एजबेस्टन में भी वही हालात

हेडिंग्ले टेस्ट के बाद एजबेस्टन में भी प्रसिद्ध कृष्णा का हाल बेहाल ही नजर आ रहा है। वो सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं और इसका फायदा इंग्लिश गेंदबाज जमकर उठा रहे हैं। उनकी गेंदबाजी में रफ्तार ही नजर नहीं आ रही है और इंग्लैंड की पिचों पर भी वो एकदम बेअसर दिख रहे हैं। पहले मैच में ब्रूक और स्मिथ का विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने ही लिया था लेकिन इस मैच में वो सही ने एग्जीक्यूशन नहीं कर पा रहे हैं।

ये भी पढ़िए- IND vs ENG: पिछली 44 पारियों में 9 शतक जड़ क्रिकेट जगत को हिलाया, इंग्लैंड के फ्यूचर स्टार ने रंग जमाया

First published on: Jul 04, 2025 08:09 PM

संबंधित खबरें