IND vs ENG: पिछली 44 पारियों में 9 शतक जड़ क्रिकेट जगत को हिलाया, इंग्लैंड के फ्यूचर स्टार ने रंग जमाया

IND vs ENG: भारत के खिलाफ मैच में जेमी स्मिथ के बाद हैरी ब्रूक ने भी शानदार शतक ठोक दिया है। उन्हें इंग्लैंड के फ्यूचर स्टार के तौर पर देखा जा रहा है और अभी तक टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इस बात को सही साबित भी कर रहा है।

Harry Brook

Harry Brook

IND vs ENG: भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में हैरी ब्रूक (Harry Brook) बल्ले से शानदार नजर आ रहे हैं। पहले मैच में 99 रनों पर आउट होने के बाद उन्होंने शतक की कसर एजबेस्टन में पूरी कर ली है। एक तरफ से विकेट गिर रहे थे तो वहीं ब्रूक ने दूसरा छोर संभाल कर रखा। विकेट बचाने के साथ साथ उन्होंने रन बनाने का सिलसिला भी जारी रखा। उन्होंने 138 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने इस मैच में खेल रहे हर भारतीय गेंदबाज की धुनाई की। शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 13 बार गेंद को बाउंड्री पार भी भेजा।

विज्ञापन

44 पारियों में जड़ दिए 9 शतक

इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक टेस्ट क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक खेली 44 पारियों में 9 शतक जड़ दिए हैं। पाकिस्तान में उनके नाम 4 शतक हैं। इसके बाद न्यूजीलैंड के मुश्किल पिचों पर भी वो 3 शतक जड़ चुके हैं और इंग्लैंड में ये उनके लिए दूसरा शतक था। भारत के खिलाफ उनके लिए ये पहला शतक रहा। अब तक खेले 26 टेस्ट मैचों में वो इंग्लैंड के लिए 60 से ज्यादा की औसत से 2438 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

स्मिथ और ब्रूक की जोड़ी ने जमाया रंग

ब्रूक से पहले सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जेमी स्मिथ ने भी इस मैच की पहली पारी में तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने ब्रूक के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है। स्मिथ ने इस मैच में 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन वापस लौट चुकी है।

विज्ञापन

एक वक्त जब सिराज ने दिन के पहले सेशन में जो रूट और बेन स्टोक्स को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया था तब लग रहा था कि भारतीय टीम इंग्लैंड को इस मैच में फॉलो ऑन खिला सकती है। इसके बाद ब्रूक और स्मिथ क्रीज पर जम गए। उनकी जोड़ी तेजी से रन बना रही है और कोई भी गेंदबाज इनके आगे असरदार नहीं लग रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ