IND vs ENG Semi-Final, T20 World Cup 2026 Highlights: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी. उनके अलावा, विल जैक्स ने 35 रन, जोस बटलर ने 25 रन और सैम करन ने 18 रनों का योगदान दिया. वहीं, भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी 1-1 विकेट हासिल किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए थे. भारत की ओर से संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इसके अलावा शिवम दुबे ने 43, ईशान किशन ने 39, हार्दिक पांड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन बनाए. वहीं, इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर को एक सफलता मिली. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर करना चाहेगी.