IND vs ENG: पाक से लेकर भारत तक सेमीफाइनल मैच से पहले क्या बोले दिग्गज? भारत-इंग्लैंड मैच पर हुई भविष्यवाणी

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है. 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होने वाली है. इस मैच पर दुनिया की नगाहें हैं. सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ेगी. मैच से पहले दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस मैच पर अपनी भविष्यवाणी की है.

Cricket News - 2026-03-05T163539.264
1 / 8

विज्ञापन

अतुल वासन

अतुल वासन2 / 8

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन ने भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच पर कहा "इंग्लैंड की भी टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत रही है. वे धीमी शुरुआत करने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन एक खतरनाक टीम हैं. भारत को घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा. भारत ने सही समय पर अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आना शुरू कर दिया है, और आपके पास बुमराह हैं जो हमेशा बैकअप के तौर पर मौजूद रहेंगे."

विज्ञापन

मदन लाल

मदन लाल3 / 8

पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल ने कहा "इंग्लैंड ने अच्छा प्रदर्शन किया है; वे एक अच्छी ऑलराउंड टीम हैं, और वे एक मजबूत चुनौती पेश करते हैं. यह 50-50 का मुकाबला होने वाला है. संजू सैमसन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. वह मैच विजेता हैं और उनके पास क्रिकेट के कई तरह के शॉट हैं."

राजकुमार शर्मा

राजकुमार शर्मा4 / 8

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने अपने बयान में कहा "इंग्लैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता. भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेला है और मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत जीतेगा. घरेलू परिस्थितियां भारतीय टीम के पक्ष में होंगी. हम अपनी बल्लेबाजी की गहराई के बारे में बहुत बात करते हैं, लेकिन बल्लेबाजों का निर्णायक फिनिश न दे पाना चिंता का विषय है. हालांकि, कुल मिलाकर टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. यह एक कठिन मुकाबला होगा क्योंकि इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ फील्डिंग में चूक बर्दाश्त नहीं की जा सकती."

विज्ञापन

मोहम्मद आमिर

मोहम्मद आमिर5 / 8

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा "अगर आप भारत की बात करें तो उनके सिर्फ एक या दो बल्लेबाज ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वो बल्लेबाज अक्सर पूरी पारी को अंत तक ले जाते हैं, लेकिन सिर्फ एक या दो ही अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं. अगर आप उनकी समग्र बल्लेबाजी को देखें तो वो फॉर्म में नहीं है. ईशान किशन ने सिर्फ हमारे खिलाफ ही अच्छा प्रदर्शन किया."

केदार जाधव

केदार जाधव6 / 8

भारत के पूर्व बल्लेबाज केदार जाधव ने कहा "भारत के फाइनल में पहुंचने की बहुत अच्छी संभावना है क्योंकि इंग्लैंड की टीम अच्छी फॉर्म में नहीं है. हालांकि वे सेमीफाइनल तक पहुंच गए हैं, लेकिन अगर तुलना करें तो ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं."

विज्ञापन

केविन पीटरसन

केविन पीटरसन7 / 8

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा "तो रविवार को टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड का मुकाबला होगा. यह एक शानदार मैच होना चाहिए."

राशिद लतीफ

राशिद लतीफ8 / 8

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ ने भारत-इंग्लैंड मैच पर कहा "इंग्लैंड सेमीफाइनल में भारत को हराएगा और फाइनल में इंग्लैंड न्यूजीलैंड को भी हरा देगा। अगर इंग्लैंड का सिर्फ एक खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करता है, तो भारत के लिए इतना ही काफी होगा."

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन