IND vs ENG: तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, देखें दोनों टीमों के दिलचस्प आंकड़े

IND vs ENG Semi final Stats: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ंत होने वाली है. मुकाबला जीतकर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगी. भारत और इंग्लैंड छठी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगे. आइए जानते हैं दोंनों टीमों के मजेदार आंकड़े

Cricket News - 2026-03-05T121751.997
1 / 8

विज्ञापन

2 / 8

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं. भारत ने 2007, 2014, 2016, 2022, 2024 और 2026 में अपनी जगह बनाई है.

विज्ञापन

3 / 8

अब तक खेले गए 5 सेमीफाइनल मैच में टीम ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. साल 2022 में भारत-इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने सामने हुए थे. इंग्लैंड ने 10 विकेट से मुकाबला जीता था.

4 / 8

वहीं, इंग्लैंड की टीम भी छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है. इंग्लैंड ने भी 3 सेमीफाइनल मैच अपने नाम किए हैं. इससे पहले इंग्लैंड 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी.

विज्ञापन

5 / 8

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक टी-20 में 29 मैच खेले गए हैं. भारत ने 17 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच में बाजी मारी है.

6 / 8

वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड का आमना सामना 5 बार हुआ है. भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 2 बार बाजी मारी है.

विज्ञापन

7 / 8

भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 7 मैच में 231 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 7 मैच में 12 विकेट झटके हैं.

8 / 8

इंग्लैंड की ओर से शानदार फॉर्म में हैरी ब्रूक हैं. उन्होंने 7 मैच में 228 रन बनाए हैं, जबकि आदिल रशीद ने 7 मैच में 11 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन