Live Updates
01:20 (IST) 17 Jul 2026
IND VS ENG: इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मुकाबला, सीरीज हुई 1-1 से बराबर

इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. जो रूट ने नाबाद 99 रनों की पारी खेली. इसके अलावा गस एटकिंसन ने 16 गेंदों में 23 रन बनाए. इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में 235 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

01:01 (IST) 17 Jul 2026
IND vs ENG: 200 के पार हुआ स्कोर

41 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 202/6 रन बना दिए हैं. जो रूट 91 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत सातवें विकेट की तलाश में है.

---विज्ञापन---

00:54 (IST) 17 Jul 2026
IND vs ENG: भारत को मिली छठी सफलता, आउट हुए विल जैक्स

भारत को छठी सफलता मिल चुकी है. विल जैक्स आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. उन्हें गुरनूर बरार ने चलता किया. जैक्स ने 44 गेंदों में 30 रन बनाए. 40 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 197/6 है.

00:44 (IST) 17 Jul 2026
IND vs ENG: रूट कर रहे शानदार बल्लेबाजी

भारतीय टीम को छठे विकेट की तलाश है. लेकिन रूट शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारतीय गेंदबाजों को कोई भी मौका नहीं दे रहे हैं. 38 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 182/5 है. इंग्लैंड को 72 गेंदों में 52 रनों की जरूरत है.

---विज्ञापन---

00:17 (IST) 17 Jul 2026
IND vs ENG: 150 के पार पहुंचा इंग्लैंड का स्कोर

30.4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 152/5 है. जो रूट 102 गेंदों में 71 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसके अलावा विल जैक्स 11 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.

23:55 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

जोस बटलर के रूप में इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा है. वह 18 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. इंग्लैंड का स्कोर 25.4 ओवर में 125/5 है. क्रीज पर विल जैक्स बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

---विज्ञापन---

23:47 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: जो रूट ने जड़ा अर्धशतक

जो रूट 78 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका साथ जोस बटलर दे रहे हैं. वह 13 गेंदों में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. 24.3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 120/4 है.

23:23 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: सैम करन को दुबे ने किया चलता, भारत को मिली चौथी सफलता

भारत को चौथी सफलता मिल चुकी है. सैम करन 31 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए. शिवम दुबे ने उन्हें ईशान किशन के हाथों आउट किया. क्रीज पर जोस बटलर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 19.1 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 94/4 है.

---विज्ञापन---

23:18 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: 18 ओवर का खेल हुआ खत्म

18 ओवर का खेल खत्म हो गया है. इंग्लैंड का स्कोर 92/3 है. रूट और सैम क्रीज पर जम चुके हैं. भारत चौथे विकेट की तलाश में है.

23:03 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: 15 ओवर का खेल हुआ खत्म

15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. इंग्लैंड की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना चुकी है. जो रूट 49 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि सैम करन 17 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए अब 166 रनों की दरकार है.

---विज्ञापन---

22:43 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: कप्तान हैरी ब्रूक हुए आउट, भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को तीसरी सफलता मिल चुकी है. कप्तान हैरी ब्रूक आउट हो गए हैं. उन्होंने 16 गेंदों में 16 रन बनाए. गुरनूर बरार ने उन्हें आउट किया. क्रीज पर सैम करन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. इंग्लैंड का स्कोर 11.2 ओवर में 55/3 है.

22:35 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म

10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना दिए हैं. रूट 25 और ब्रूक 16 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत को तीसरे विकेट की तलाश है.

---विज्ञापन---

22:01 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका, प्रसिद्ध ने बेथल को किया चलता

इंग्लैंड को दूसरा झटका लग चुका है. प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथल को चलता किया. उन्होंने 10 गेंदों में 4 रन बनाए. क्रीज पर कप्तान हैरी ब्रूक बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. इंग्लैंड का स्कोर 4.2 ओवर में 13/2 है.

21:43 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: इंग्लैंड को लगा पहला झटका, बेन डकेट हुए आउट

इंग्लैंड को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा. बेन डकेट पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए हैं. क्रीज पर जो रूट बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 5/1 है.

---विज्ञापन---

21:10 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: 233 रनों पर सिमटी भारतीय टीम

44 ओवर में भारतीय टीम 233 रनों पर सिमट गई है. इंग्लैंड को जीत के लिए 234 रन बनाने हैं. भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 66 रनों की पारी खेली. इसके अलावा विराट कोहली ने 65 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. अब भारतीय गेंदबाजों से उम्मीदें हैं.

21:06 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: श्रेयस अय्यर हुए आउट, भारत को लगा 9वां झटका

श्रेयस अय्यर आउट हो गए हैं. भारत को 9वां झटका लगा है. श्रेयस अय्यर 71 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत का स्कोर 43.4 ओवर में 233/9 है. फिलहाल इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम पर हावी है.

---विज्ञापन---

20:48 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: भारत का आठवां विकेट गिरा, आउट हुए गुरनूर बरार

भारत का आठवां विकेट गिर चुका है. गुरनूर बरार 15 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें साकिब महमूद ने पवेलियन भेजा. भारत का स्कोर 40.2 ओवर में 210/8 है.

20:45 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: भारत का स्कोर 200 के पार

40 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम 210/7 रन बना चुकी है. श्रेयस अय्यर 65 गेंदों में 64 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसके अलावा गुरनूर बरार 13 गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय टीम फिलहाल मुश्कलों में है.

---विज्ञापन---

20:23 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: भारत को लगे बैक टू बैक दो झटके, आउट हुए शिवम दुबे

भारत को सातवां झटका लग चुका है. शिवम दुबे बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. बैक टू बैक भारत को 2 झटके लगे हैं. इंग्लैंड ने अब पूरी तरह से शिकंजा भारत पर कस दिया है.

20:21 (IST) 16 Jul 2026
IND vs ENG: अक्षर पटेल हुए आउट, भारत को लगा छठा झटका

अक्षर पटेल के रूप में भारत को छठा झटका लगा है. वह 5 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 35.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 193/6 है. क्रीज पर शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

---विज्ञापन---

IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डेन्स में खेला गया. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. लेकिन इंग्लैंड ने दूसरा मैच 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

इंग्लैंड ने जीता मुकाबला

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए थे. श्रेयस अय्यर ने 71 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 66 गेंदों में 65 रन बनाए थे. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 3 और गस एटकिंसन ने 3 विकेट अपने नाम किए थे.

---विज्ञापन---

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में 235 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से जीता. जो रूट ने शानदार 133 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए. इसके अलावा विल जैक्स ने 44 गेंदों में 30 रन बनाए थे.

India vs ENG 2nd ODI Match: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.

---विज्ञापन---

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.

IND vs ENG 1st ODI Cricket Match: मौसम और पिच का मिजाज

कार्डिफ की आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए मददगार मानी जाती है. हालांकि, मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ स्पिनरों का दबदबा बढ़ने लगता है. वहीं, मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश नहीं हुई. खेल के दौरान आसमान बिल्कुल साफ था.

---विज्ञापन---

इस मैच के बाद हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 113 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 63 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 45 मैचों में जीत मिली है. वहीं, 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं, जबकि दो मैच टाई रहा है.

नीचे पढ़ें मैच की हाइलाइट्स...

---विज्ञापन---