IND vs ENG: कोलकाता टी-20 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? यहां जानिए ताजा अपडेट

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी को टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। हालांकि मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा? आइए जानते हैं।

Team India (23)
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता में 22 जनवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भाग लेने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर को दी गई है। इंग्लैंड ने पहले टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। हालांकि पहले मैच में मौसम कैसा रहेगा? आइए जानते हैं क्या कहती है मौसम विभाग की ताजा अपडेट।

कैसा रहेगा मौसम?

मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता में 22 जनवरी को बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है। हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। आर्द्रता 57 फीसदी रहेगी। ऐसे में मैच के दौरान मौसम की ओर से कोई भी दखलअंदाजी नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

आखिरी बार जब भारतीय सरजमीं पर भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज में खेली गई थी तब टीम इंडिया ने श्रृंखला 3-2 से अपने नाम की थी। लेकिन इंग्लैंड इस बार अपनी पूरी तैयारी के साथ भारत दौरे पर है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये मुश्किल टास्क होने वाला है।

पिच रिपोर्ट पर एक नजर

कोलकाता की पिच बल्लेबाजों के लिए हमेशा अनुकूल मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज चारों दिशा में आसानी के साथ रन बना सकते हैं। स्पिन गेंदबाजों की भी गेंद ज्याद नहीं घूमती है। इस लिहाज से स्पिनरों को भी इस मैदान पर ज्यादा मदद नहीं मिलती है। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलेगा। क्योंकि सर्दियों के मौसम की वजह से ओस का दूसरी पारी में प्रभाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को स्विंग नहीं मिलेगी।

इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

पहले मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ