IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया, वहीं अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि विराट कोहली ने भी बीसीसीआई से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की बात कही है। हालांकि बीसीसीआई ने विराट से इस पर फिर से विचार करने की बात कही है। दूसरी तरफ बड़ा सवाल ये है कि अगर रोहित के बाद विराट कोहली भी इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं तो फिर इंग्लैंड के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन?
राहुल-जायसवाल कर सकते हैं ओपनिंग
अभी टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसावल को पारी की शुरुआत करते हुए देखा जाता था, लेकिन अब रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। जिसके बाद इंग्लैंड दौरे पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकती है। इसके अलावा नंबर-3 पर शुभमन गिल को मौका मिल सकता है।
कोहली का बेस्ट रिप्लेसमेंट होगा ये खिलाड़ी
अगर विराट कोहली इंग्लैंड दौरे से पहले संन्यास ले लेते हैं तो फिर उनकी जगह इस सीरीज में नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। अय्यर इन दिनों कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं और उनको फिर से बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक में भी शामिल कर लिया गया है।
इन 2 खिलाड़ियों का हो सकता है डेब्यू
इंग्लैंड दौरे पर 2 खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। जिसमें साईं सुदर्शन और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2025 में भी धमाल मचा रहे हैं। साईं सुदर्शन ने अभी तक आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। ऐसे में मिडिल ऑर्डर को मजबत करने के लिए सेलेक्टर्स इस खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL के चेयरमैन का बड़ा खुलासा, बताया धर्मशाला में उस शाम क्या-क्या हुआ?
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
33 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
38 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines