IND vs BAN 2nd T20: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर चौके-छक्कों की बरसात की। 21 साल के युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने 34 गेंदों पर 74 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने बांग्लादेश के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। अंत में रही-सही कसर हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदों पर 32 रन की तेज तर्रार पारी खेलते हुए पूरी कर दी, जिसके चलते भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 221 रन लगाने में सफल रही। इंडियन बैटर्स ने दूसरे टी-20 में विस्फोटक बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर डाल हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा टोटल
भारतीय टीम ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। हालांकि, टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी सस्ते में पवेलियन लौटी। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद क्रीज पर उतरे नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने बांग्लादेश के बॉलर्स की खूब धुनाई की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई।
नीतीश और रिंकू दोनों ही शानदार लय में दिखाई दिए। नीतीश ने मेहंदी हसन मिराज के एक ओवर में 26 रन कूटे और अपना पहला अर्धशतक सिर्फ 27 गेंदों पर पूरा किया। वहीं, रिंकू ने 26 गेंदों पर फिफ्टी जमाई। नीतीश 74, तो रिंकू 53 रन बनाकर आउट हुए।
बांग्लादेश के खिलाफ लगे सबसे ज्यादा छक्के
भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरे टी-20 मुकाबले में कुल 15 छक्के जमाए, जो बांग्लादेश के खिलाफ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स भी हैं। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का 12 साल पुराना रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है। वेस्टइंडीज ने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में 14 छक्के जमाए थे। 15 में से 7 छक्के नीतीश रेड्डी के बल्ले से निकले, जबकि तीन सिक्स रिंकू सिंह ने जमाए। 15 रन की पारी में रियान पराग भी दो छक्के जमाने में सफल रहे।
स्पिनर्स की हुई जमकर पिटाई
बांग्लादेश के स्पिनर्स को खासतौर पर भारतीय बल्लेबाजों ने निशाने पर लिया। मेहमान टीम के स्पिन गेंदबाजों ने 8 ओवर में 116 रन लुटाए। टीम के स्पिनर्स का इकॉनमी 14.50 का रहा, जो टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेशी स्पिनर्स का सबसे खराब इकॉनमी भी है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
58 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines