Virat Kohli Adelaide Record: टीम इंडिया का किंग फॉर्म में लौट आया है। पर्थ के मैदान पर कोहली के बल्ले से ‘विराट’ पारी निकली। विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 143 गेंदों पर 100 रन की नाबाद पारी खेली। 16 महीने से चला आ रहा इंतजार अब खत्म हो चुका है। ऑप्टस स्टेडियम में कोहली की बल्लेबाजी में वो क्लास साफतौर पर नजर आई, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। विराट के बल्ले ने रन उगलना शुरू कर दिया है और अब एडिलेड में भी कोहली का विकराल रूप देखने को मिल सकता है। ऐसा हम कोहली के एडिलेड में बेमिसाल आंकड़ों को देखकर कह रहे हैं। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में विराट को यह मैदान खूब रास आता है।
एडिलेड में ‘विराट’ कोहली
विराट कोहली को एडिलेड का ग्राउंड काफी पसंद है। खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में विराट का रिकॉर्ड इस मैदान पर कमाल का रहा है। कोहली ने इस ग्राउंड पर अब तक कुल 4 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान खेली आठ पारियों में किंग कोहली ने 63.62 की दमदार औसत से 509 रन ठोके हैं। विराट एडिलेड में तीन शतक और एक अर्धशतक जमा चुके हैं। कोहली जब आखिरी बार इस मैदान पर उतरे थे, तो उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ 74 रन की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, दूसरी इनिंग में विराट सिर्फ 4 रन ही बना सके थे। पर्थ टेस्ट की दोनों ही पारियों में बल्लेबाजी करते हुए विराट काफी पॉजिटिव नजर आए थे। दमदार शॉट्स खेलने के साथ ही उनकी बैटिंग में क्लास भी दिखाई दी थी।
पर्थ में खत्म हुआ इंतजार
ऑस्ट्रेलिया दौरे के आगाज होने से पहले विराट कोहली की खराब फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी। हालांकि, इन सभी चिंताओं को भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ने पहले ही मैच में दूर कर दिया। पहली इनिंग में जल्दी आउट होने के बाद दूसरी पारी में विराट ने काफी सूझबूझ से बल्लेबाजी की। कोहली ने टेस्ट में 16 महीने का लंबा इंतजार खत्म करते हुए जोरदार शतक जमाया। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अब भारत की ओर से सर्वाधिक सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदलुकर को पीछे छोड़ दिया है।
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
30 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
50 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मचा रहे धमाल, भारत का स्कोर 50 के पार
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines