Border Gavaskar Trophy: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार को दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि कपल की ओर से अभी तक बच्चे के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बच्चे की वजह से ही रोहित आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अब तक ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे हैं। हालांकि पिता बनने के बाद रोहित के जल्द ही पर्थ रवाना होने की उम्मीद है, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच होना है।
भारत के लिए जरूरी है सीरीज जीतना
यही वजह है बीसीसीआई सभी जरूरी इंतजाम कर रहा है और इस तरह भारतीय कप्तान के आखिरी समय में किसी भी फैसले के लिए सभी दरवाजे खुले हुए हैं। रोहित का इस पूरी सीरीज में खेलना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत का यह सीरीज जीतना जरूरी है। रोहित के अपने परिवार के साथ घर पर ही रहने के फैसले की वजह से विवाद भी पैदा हो गया था। रोहित को लेकर दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा था कि अगर वो एक से अधिक मैच मिस करते हैं तो उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह को पूरे दौरे के लिए भारत की अगुवाई करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बनाया इन खिलाड़ियों का दिन, किया धोनी-रोहित जैसा काम
फिंच ने की रोहित की तारीफ
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर आरोन फिंच ने उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए उनकी तारीफ की थी। फिंच ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा था, ‘मैं सुनील गावस्कर से पूरी तरह असहमत हूं। रोहित भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। अगर आपको बच्चे की वजह से घर पर रहना है तो यह बहुत खूबसूरत पल होता है और आपको इस संबंध में जितना समय चाहिए उतना समय निकालना चाहिए।’
रोहित के कवर के तौर पर कौन-कौन शामिल?
रोहित के कवर के तौर पर अभिमन्यु ईश्वरन को ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। उनकी जगह केएल राहुल के भी खेलने की संभावना है, जिनकी तारीफ खुद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी कर चुके हैं। इसके अलावा ओपनर के तौर पर टीम के पास शुभमन गिल भी हैं। हालांकि इन तीनों ही बल्लेबाजों का ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में हाल बेहाल रहा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: 574 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, पहले सेट में शामिल पंत, राहुल, अय्यर और स्टार्क
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 mins agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
40 mins agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
2 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
3 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
3 hrs agoAsian Games 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक फाइनल मैच, ये है फ्री में देखने का आसान तरीका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines